इंदौर।इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के सामने अभ्यर्थियों ने एक बार फिर शनिवार देर रात से आंदोलन शुरू कर दिया है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) के नेतृत्व में आयोग कार्यालय के बाहर धरना दिया जा रहा है। 10 सूत्री मांगों को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अगले चार दिन तक जारी रहेगा।धरने में कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग परिसर के बाहर ही बिस्तर बिछा लिए हैं। अलाव…
Read MoreCategory: इंदौर
दूषित पानी से कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की मौत:इंदौर में मृतकों का आंकड़ा 28 पर पहुंचा;
इंदौर। इंदौर में दूषित पानी से 28वीं मौत हुई है। भागीरथपुरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजाराम बौरासी (75) ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बौरासी कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष भी थे।परिजन ने बताया कि राजाराम बौरासी को शुक्रवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।उधर, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- 2018-19 की एंजियोग्राफी रिपोर्ट…
Read Moreनिगमकर्मी और बिजली कर्मचारी से मारपीट:सूखा और गीला कचरा अलग देने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने दोनों मामलों में दर्ज की एफआईआर
इंदौर।द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में नगर निगम के कचरा वाहन कर्मचारियों और बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी के साथ मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कचरा गाड़ी कर्मचारियों से की मारपीट-द्वारकापुरी पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी विक्की छपरी की शिकायत पर मयंक और उसके चाचा निवासी गुमाश्ता नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विक्की ने बताया कि वह नगर निगम के जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में कचरा गाड़ी…
Read Moreबुजुर्ग का शव रखकर प्रदर्शन: परिजन ने पुल पर चक्काजाम किया;पार्षद के खिलाफ नारेबाजी
इंदौर। भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से बुजुर्ग बद्री प्रसाद की मौत के बाद परिजन में आक्रोश है। शनिवार को परिजन ने भागीरथपुरा पुल के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान स्थानीय भाजपा पार्षद कमल वाघेला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।परिजन का आरोप है कि बद्री प्रसाद की मौत हुए एक दिन हो चुका है, लेकिन अब तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिवार का कहना है कि वे बेहद गरीब हैं और उनके पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं हैं।परिजन ने…
Read Moreक्रिश्चियन कॉलेज की 400 करोड़ की जमीन सरकारी हुई
137 साल पुरानी लीज शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई, तीन दिन में कब्जा लेने के आदेश ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में क्रिश्चियन कॉलेज की जमीन सरकारी घोषित कर दी गई। करीब 400 करोड़ रुपए मूल्य की इस भूमि पर लंबे समय से भूमाफिया की नजर थी, वहीं कॉलेज प्रबंधन इसके व्यावसायिक उपयोग की कोशिशें कर रहा था। लीज शर्तों के उल्लंघन को आधार बनाते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। साथ ही जूनी इंदौर तहसीलदार को तीन दिन में जमीन का कब्जा लेने के आदेश दिए…
Read Moreजू में बढ़ा बाघों का कुनबा, सफेद बाघिन ‘पहर’ ने 3 शावकों को दिया जन्म
इंदौर।इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बाघों के कुनबे में इजाफा हो गया। बाघिन पहर ने तीन शावकों को जन्म दिया है। गुरुवार को बाघिन एक शावक को मुंह में दबाकर ले जाते हुए नजर आई। चिड़ियाघर में जन्मे तीन में से दो सफेद शावक पर काले रंग की धारियां हैं और बाकी दोनों पर पीले व काले रंग की धारियां हैं। बता दें कि इंदौर प्रदेश का ऐसा चिड़ियाघर है जहां पीले, सफेद और काले तीनों रंग के बाघ हैं। चिड़ियाघर के अनुसार बाघिन के गर्भकाल के दौरान…
Read Moreमहू में दूषित पानी से फैली बीमारी:25 लोग संक्रमित, छह बच्चे एक ही परिवार के, 3 अस्पताल में भर्ती
महू (इंदौर)। इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमा भी नहीं है कि अब यहां से करीब 20 से 25 किमी दूर महू में दूषित पानी पीने से लोग पीलिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ गए हैं।यहां के पत्ती बाजार और मोती महल इलाके में 10 से 15 दिन में करीब 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, चंदर मार्ग से शुरू हुई गंदे पानी की सप्लाई मोती महल तक पहुंच चुकी है। नलों से मटमैला और बदबूदार पानी…
Read Moreइंदौर के बाद महू में दूषित पानी से फैली बीमारी 25 लोग संक्रमित हुए
छह बच्चे एक ही परिवार के, 3 अस्पताल में भर्ती, छात्रा नहीं दे पाई परीक्षा ब्रह्मास्त्र इंदौर अभी इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमा भी नहीं है कि अब यहां से करीब 20 से 25 किमी दूर महू में दूषित पानी पीने से लोग पीलिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। यहां के पत्ती बाजार और मोती महल इलाके में 10 से 15 दिन में करीब 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चंदर मार्ग से…
Read Moreलाहूजी नगर में :रास्तों में बह रहा गंदा पानी,, कांग्रेस ने दी चक्काजाम की चेतावनी
इंदौर। लाहूजी नगर (वार्ड-15) के हालात भी बद से बदतर हैं। वार्ड में गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और चारों तरफ गंदगी फैली है। वार्ड के रहवासी गंदे पानी में से निकलने और वहीं से पीने का पानी लेने के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस नेताओं ने वार्ड की बदहाली को नर्क बताते हुए 10 दिन में सुधार न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इंदौर को भले ही स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला हो, लेकिन शहर की जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।…
Read Moreबाइक से बच्चे को मारी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार; मासूम की मौके पर मौत,आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। लसूडिया पुलिस ने 8 साल के बच्चे की मौत के मामले में आरोपी रितिक भदौरिया को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गैर इरादतन हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। रितिक पर आरोप है कि उसने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए 8 साल के बच्चे की जान ले ली।टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, निरंजनपुर बस्ती में शिवांक (8), पुत्र ज्ञानशंकर शर्मा की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शिवांक स्कूल से घर लौटते समय बाहर सड़क…
Read More