उज्जैन में स्वदेशी जागरण मंच का विदेशी कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन उज्जैन में स्वदेशी जागरण मंच ने बुधवार को टॉवर चौक पर विदेशी कंपनियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत आयोजित किया गया था। मंच के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का विरोध करते हुए विदेशी कंपनियों का पुतला दहन किया। प्रांत सह संयोजक दिलीपसिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आग्रह किया। कार्यक्रम में लोगों को…
Read MoreCategory: Uncategorized
उज्जैन में बजरंग दल का देवास गेट थाने के सामने प्रदर्शन, टीआई पर कार्रवाई की मांग
उज्जैन में बजरंग दल का देवास गेट थाने के सामने प्रदर्शन, टीआई पर कार्रवाई की मांग उज्जैन में बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने देवास गेट थाने के सामने प्रदर्शन कर रोड जाम किया। प्रदर्शन का कारण थाना प्रभारी (टीआई) अनिला पाराशर की कार्यप्रणाली बताई गई। बजरंग दल के जिला सह संयोजक विक्की राठौर के अनुसार, माल गोदाम रोड रेलवे स्टेशन पर कुछ मुस्लिम युवकों ने तीन महिलाओं से बदसलूकी की। पीड़ित महिलाएं, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुँचीं, लेकिन थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर…
Read Moreरिमांड पर गांजे के साथ हिरासत में आई महिला
उज्जैन। मादक पदार्थ कारोबार में लिप्त बंगाली कालोनी की महिला मंगलवार-बुधवार रात पुलिस ने 1 किलो 130 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा था। बुधवार को कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। महिला ने सोमवार रात कालोनी में कुछ युवको के साथ मिलकर पथराव भी किया था। बंगाली कालोनी में रहने वाले अनुज बंगाली को नीलगंगा पुलिस ने कुछ दिन पहले अवैध शराब के साथ पकड़ा था। वह शांतिनगर क्षेत्र में रहने वाली गोरी पिता दशरथ बौरासी के साथ मिलकर बंगाली कालोनी में मादक पदार्थ…
Read Moreइंजीनियरिंग कॉलेज के खाली पड़े क्वार्टरों पर अनधिकृत रूप से कर्मचारियों ने किया कब्जा किसी ने फार्म हाउस खोला तो किसी ने क्वार्टर को बनाया गाय भैंस तबेला इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य ने नानाखेड़ा थाने में की शिकायत इंजीनियरिंग कॉलेज के खाली पड़े क्वार्टरों को कर्मचारियों ने बनाया फार्म हाउस
उज्जैन। उज्जैन के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के खाली पड़े क्वार्टरों पर वहीं के कर्मचारियों ने अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया। कॉलेज की तरफ से कर्मचारियों को एक आई टाईप क्वार्टर दिया गया था। लेकिन कर्मचारियों दो तो किसी ने तीन क्वार्टरों पर कब्जा कर लिया है। कर्मचारियों ने प्रशासन की बिना अनुमति के इन क्वार्टरों पर कब्जा किया है। कर्मचारियों ने जिन खाली पड़े क्वार्टरों पर कब्जा किया है। उनमें किसी को फार्म हाउस बना लिया तो किसी क्वार्टर को गाय भैंस का तबेला बना लिया है। जब इसकी…
Read Moreइंदौर में शव वाहन सुविधा में सुधार: चार नए वाहन, दो पहुँचे, सरकारी अस्पतालों के मरीजों के लिए निशुल्क सेवा
इंदौर में शव वाहन सुविधा में सुधार: चार नए वाहन, दो पहुँचे, सरकारी अस्पतालों के मरीजों के लिए निशुल्क सेवा इंदौर में शव वाहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन ने हाल ही में चार नए शव वाहन स्वीकृत किए हैं। इनमें से दो वाहन शहर में पहुँच चुके हैं, जबकि बाकी दो जल्द ही आ जाएंगे। ये वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें बेहतर स्ट्रेचर और बैठने की व्यवस्था शामिल है। यह सेवा विशेष रूप से सरकारी अस्पतालों के लिए उपलब्ध होगी। यदि किसी मरीज की मृत्यु…
Read Moreइंदौर में 4 करोड़ की हमर EV का डेमो, 3.5 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी/घंटा स्पीड
इंदौर में 4 करोड़ की हमर EV का डेमो, 3.5 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी/घंटा स्पीड इंदौर की सड़कों पर मंगलवार को अमेरिकन लग्जरी SUV ब्रांड GMC की हमर EV ने धूम मचा दी। करीब 4 करोड़ रुपए कीमत वाली यह इलेक्ट्रिक SUV यहां डेमो के लिए लाई गई है। प्रीमियम कार लाउंज में शोकेस की गई इस गाड़ी को खरीदने में इंदौर के 2-3 उद्योगपतियों ने रुचि दिखाई है। स्पीड और पावरहमर EV महज 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें 3…
Read Moreइंदौर में सड़क पर गिरे शख्स पर कार चढ़ाई:घटना का CCTV वीडियो आया सामने, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
इंदौर में सड़क पर गिरे शख्स पर कार चढ़ाई:घटना का CCTV वीडियो आया सामने, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत इंदौर में बॉम्बे अस्पताल के पास मंगलवार रात एक कार चालक ने सड़क पर गिरे व्यक्ति को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। लसूडिया पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 8…
Read Moreउज्जैन में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: आगर रोड पर अवैध लकड़ी से भरा वाहन जब्त
उज्जैन में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: आगर रोड पर अवैध लकड़ी से भरा वाहन जब्त उज्जैन में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आगर रोड पर महुआ की लकड़ी से लदा एक आयशर लोडिंग वाहन जब्त किया। यह एक सप्ताह में दूसरी बार है जब विभाग ने इसी मार्ग से अवैध लकड़ी पकड़ी है। वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी के निर्देश पर बनी विशेष टीम—जिसमें एसडीओ विक्रमसिंह सोलंकी, वन परिक्षेत्र अधिकारी जीवनसिंह पोलाया, डिप्टी रेंजर रजनी चौहान और डिप्टी रेंजर अनिल सैन शामिल थे—ने…
Read Moreछतरपुर-कटनी के वाहन चोर इंदौर-उज्जैन में सक्रिय, 16 टू-व्हीलर बरामद
छतरपुर-कटनी के वाहन चोर इंदौर-उज्जैन में सक्रिय, 16 टू-व्हीलर बरामद उज्जैन पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। महाकाल थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान छतरपुर और कटनी के दो वाहन चोर धराए, जिनसे पूछताछ में चोरी की 16 टू-व्हीलर बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपियों में छतरपुर के बड़ा मलहेरा निवासी दीपेश पिता पवन जैन और बिट्टू पिता विश्वकर्मा चौऋषिया (25) निवासी ग्राम अतरिया, कटनी शामिल हैं। दोनों इंदौर में किराए से रहकर बिस्किट फैक्ट्री में काम करते थे और मौका देखकर वाहन चोरी…
Read Moreकिसानों का हल्ला बोल: सैटेलाइट सर्वे पर सवाल, प्याज फेंककर किया कलेक्टोरेट का घेराव
किसानों का हल्ला बोल: सैटेलाइट सर्वे पर सवाल, प्याज फेंककर किया कलेक्टोरेट का घेराव उज्जैन | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सैटेलाइट सर्वे के आधार पर जारी किए गए क्लेम से नाराज़ किसानों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्य द्वार पर प्याज फेंके, सैटेलाइट सर्वे का पुतला जलाया और एक घंटे तक गेट पर बैठकर हंगामा किया। बीमा क्लेम पर भड़के किसान पिछले साल खरीफ सीजन में सोयाबीन की फसल को सूखा, बारिश और ओलावृष्टि से 50% से 80% तक नुकसान हुआ था।…
Read More