8वीं मंजिल से गिरी नोएडा की महिला की मौत: बॉयफ्रेंड बोला- तनाव में थी

इंदौर। शनिवार को 8वीं मंजिल से गिरने से नोएडा की एक 23 साल की महिला की मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले ही पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ इंदौर आई थी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी बॉयफ्रेंड अजय (22) को हिरासत में लिया है।पूछताछ में अजय ने बताया कि घटना के वक्त दोनों शराब पी रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अंजली फ्लैट के पीछे की बालकनी में चली गई। उसे लगा कि वह वहीं खड़ी है। कुछ देर बाद पता चला कि वह नीचे गिर गई है।

अजय के मुताबिक, अंजली पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी। उसका पति सोशल मीडिया पर बेटे के साथ उसकी फोटो और वीडियो शेयर कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment