77 वें संविधान दिवस पर पवित्र संविधान की प्रति भेंट कर ली शपथ

महिदपुर। बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने संविधान दिवस अवसर पर डॉ आंबेडकर चैक महिदपुर पर उपस्थित होकर संविधान दिवस मनाया ।  अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात जय संविधान जय भीम के नारे लगाए। संविधान दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के संविधान प्रेमी जगदीश राठौर रहे जिनका डोमा परिसंघ (दलित ओबीसी माइनॉरिटी एवं आदिवासी परिसंघ) प्रदेश महासचिव जे के मालवीय सहित विभिन्न संगठनों द्वारा भारत के संविधान के प्रति देकर उनका अभिनंदन किया।

संविधान के महत्व और विभिन्नता भरे हुए इस देश में संविधान की उपयोगिता पर उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें। उपस्थित सभी नागरिकों ने संविधान के उद्देश्य का वचन कर बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने की शपथ ली जिसमें प्रत्येक नागरिक समान है कोई उच्च नीच का भेदभाव नहीं हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चैहान, उपाध्यक्ष विक्रम सोलंकी, सचिव सुरेश डामेंचा, सह सचिव अनिल दावरे, कोषाध्यक्ष बी एल मालवीय, सक्रिय सदस्य नरेंद्र परमार, भगत सिंह चैहान, आसाराम गहलोत, देवकरण मालवीय, डॉ जगदीश परमार, सतीश बडगुजर, राहुल बामनिया, यशराज परमार ,सलोनी परमार, सचिन गरासिया, मुरलीधर मालवीय ,पीयूष बारोड, दीपक मालवीय, राजेश मालवीय, रोहित राठौर, मदनलाल नागपुरा, राहुल मालवीय, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जे के मालवीय ने किया। आभार सुरेश डामेचा एवं बाबूलाल मालवीय ने माना।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment