49 साल पहले लॉन्च हुआ नासा का उपग्रह वॉयजर-1 एक प्रकाश दिन दूर पहुंचा

वाशिंगटन डी.सी.।नासा का मशहूर अंतरिक्ष यान वॉयजर-1 पृथ्वी से करीब 26 अरब किलोमीटर दूर पहुंच गया है। इसने एक लाइट-डे यानी प्रकाश की एक दिन में तय होने वाली दूरी पूरी कर ली है। इंसान की बनाई कोई दूसरी चीज अब तक इतनी दूर नहीं पहुंची है।एक लाइट-डे का मतलब है वह दूरी, जिसे प्रकाश 24 घंटे में तय करता है। प्रकाश की रफ्तार करीब 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड है। इस हिसाब से एक लाइट-डे करीब 16 अरब मील (25.9 अरब किलोमीटर) के बराबर होता है।

अब पृथ्वी से भेजे गए रेडियो सिग्नल को वॉयजर-1 तक पहुंचने में करीब 24 घंटे लगेंगे। वहां से जवाब आने में भी इतना ही समय लगेगा। यानी इससे बातचीत करने में करीब दो दिन लग सकते हैं।वॉयजर-1 ने 1998 में नासा के ही दूसरे अंतरिक्ष यान पायनियर-10 को पीछे छोड़कर सबसे दूर पहुंचने वाली इंसान की बनाई वस्तु का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तब से यह लगातार अंतरिक्ष में आगे बढ़ रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment