इंदौर।राधिका कुंज में खाली प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर दुकानें और टीन शेड बनाने, प्लॉट मालिकों से पैसे मांगने और धमकाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने लिस्टेड गुंडे मुख्तियार खान को गिरफ्तार किया है।आरोपी पर अवैध कब्जे, रंगदारी और मारपीट समेत 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मुख्तियार पर साल 2018 में एक नाबालिग को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और टॉयलेट सीट चटवाने का भी आरोप लगा था। उस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। आरोपी को रविवार को गिफ्तार किया गया है।
कब्जा खाली करने के बदले मांगी रकम-एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुख्तियार खान एलआईजी क्षेत्र का निवासी है। उसने राधिका कुंज कॉलोनी के खाली प्लॉटों पर कथित तौर पर कब्जा कर वहां टीन शेड और दुकानें बना ली थीं। इनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। प्लॉट मालिकों ने जब अपनी जमीन खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने कथित तौर पर उनसे बड़ी रकम की मांग की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।