उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र रेलवे लाइन के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाली 16 वर्षीय बालिका 10 अक्टूबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी जगह तलाश करने के बाद अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे और रेलवे-बस स्टेंड के मार्गो का पता लगाया। 20 दिनों की तलाश के बाद बालिका के राजस्थान में होने की खबर मिलने पर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार द्वारा एसआई सुरेन्द्र मंडलोई, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंघाड़, महिला आरक्षक की टीम को रवाना किया। बालिका राजस्थान स्थित नवागांव में उसकी बहन के घर मिली। जहां से सुरक्षित उज्जैन लाया गया। बालिका से पूछताछ करने पर सामने आया कि मां द्वारा काम नहीं करने पर फटकार लगाई थी। वह नाराज होकर अपनी बहन के घर चली गई थी। फिलहाल बालिका के बयान दर्ज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
माकडोन के सामानेरा में रहने वाले सियाराम पिता बापू बागरी 33 साल और उसके छोटे भाई राजेश बागरी 30 साल के बीच शनिवार दोपहर घर के आंगन में पानी का पाइप फैलाने पर झगड़ा हो गया। दोनों भाई एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गये और पत्थर-डंडो से मारपीट शुरू कर दी। परिवारजनों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस थाने पहुंचे। मामला 2 भाईयों के झगड़े का और चोंट लगने पर क्रास प्रकरण दर्ज किया गया है।
28 दिन बाद राजस्थान में मिली लापता 16 वर्षीय बालिका,2 भाईयों में झगड़ा