24 को भोपाल आएंगे राहुल गांधी और खड़गे

ट्रेड डील के खिलाफ लड़ाई की एमपी से होगी शुरूआत, राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा

ब्रह्मास्त्र भोपाल

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे, जानकारी के मुताबिक यहां किसानों से जुड़ा एक बड़ा सम्मेलन आयोजित होगा। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरूआत मध्य प्रदेश से की जाएगी।

एमपी से आंदोलन की शुरूआत होगी- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि किसानों के हितों की इस लड़ाई को राहुल गांधी और खड़गे के नेतृत्व में देशभर में आगे बढ़ाया जाएगा, जिसकी शुरूआत मध्य प्रदेश से होगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment