72 घंटे बाद गिरफ्त में आया हत्या का आरोपी झाडियों में चाकू फेंक महाराष्ट्र भाग निकला था बदमाश

उज्जैन। ढांचा भवन उद्योगपुरी में युवक की सीने पर चाकू मारकर हत्या करने वाले बदमाश को बुधवार सुबह 72 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने के बाद बदमाश महाराष्ट्र भाग निकला था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर   उद्योगपुरी क्षेत्र की झाड़ियों से चाकू बरामद किया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र की उद्योगपुरी में 5 अप्रैल की शाम केवल उर्फ केके पिता राजेन्द्र श्रीवास्तव 35 साल निवासी ढांचाभवन की बदमाश शेखर उर्फ टंटा पिता नाथुसिंह वर्मा निवासी रतन एवेन्यू ने सीने पर चाकू मार हत्या कर दी थी।…

Read More

खुसूर-फुसूर बदइंतजामी में बदमिजाजी…

खुसूर-फुसूर बदइंतजामी में बदमिजाजी… बुधवार को अपरांह् में बदइंतजामी में बदमिजाजी की स्थिति देखी गई है। इंतजाम की जिम्मेदारी वर्दी एवं प्रशासन की थी और उसी में कमी थी। इसके बाद भी वर्दी के धरातल पर जिम्मेदार अपनी खीज आम वाहन चालकों से बदमिजाजी करते देखे गए। अपरांह् के समय में जिले के गुरूजनों की रैली थी। यह रैली कंट्रोल रूम से होती हुई प्रदेश के मुखिया जी के निवास की और जा रही थी। इसके चलते सडक की एक लेन पैक हो गई। दशहरा मैदान से कंट्रोल रूम आने…

Read More

श्री महाकालेश्वर मंदिर में ग्रीष्मकाल से बचाव के लिए ठंडक की बयार की व्यवस्थाभगवान को शीतलता के लिए गलंतिका,भक्तों के लिए रेड कारपेट-ठंडक के लिए 50 जम्बो कुलर दान में मिले,गला तर करने के लिए भी शुद्ध पेयजल

उज्जैन।भगवान से भक्त और भक्त से भगवान की उक्ति को श्री महाकालेश्वर मंदिर में चरितार्थ किया जा रहा है। वैशाख एवं ज्येष्ठ माह में भगवान को शीतलता के लिए पवित्र नदियों के जल की गलंतिका बांधी गई है। भक्तों के लिए रेड कारपेट से लेकर कुलर एवं शीतल जल की व्यवस्था की जा रही है। ग्रीष्म काल से बचाव के लिए में व्यवस्था में ठंडक की बयार दी जा रही है। भगवान एवं भक्त दोनों इस शीतलता में हैं।हलाहल कंठ में धरने वाले भगवान श्री महाकालेश्वर के लिए परंपरानुसार शीतलता…

Read More

रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौत:गश्त पर निकली थी टीम; भाग निकला आरोपी

मुरैना।मुरैना में रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर ने वन रक्षक को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है।पुलिस ने बताया कि वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम रूटीन गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सामने से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखी। टीम ने रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने की कोशिश की।वन रक्षक हरकेश गुर्जर रोकने के लिए…

Read More

बीजेपी का आरोप- रेप-मर्डर पीड़िता की मां से बदसलूकी:हमले की कोशिश; ममता ने नामांकन भरा

गुवाहाटी।पश्चिम बंगाल की पानीहाटी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने बुधवार को अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। रत्ना कोलकाता रेप-मर्डर पीड़िता की मां हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान TMC के गुंडों ने मुझे मारने की कोशिश की। मुझे ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन मेरे साथ आए कार्यकर्ता घायल हुए हैं।बीजेपी का आरोप है कि कुछ महिलाएं ‘जय बंगला’ के नारे लगाते हुए विरोध करनी लगी। कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने सभी आरोपों को खारिज किया है।इधर, सीएम ममता बनर्जी ने…

Read More

सीजफायर के बाद कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे: 6 साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान जंग में 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) 15% सस्ता हुआ है। बुधवार को दाम करीब 15 डॉलर गिरकर 94.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह करीब 6 साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। एक दिन पहले क्रूड ऑयल की कीमत 109.27 डॉलर प्रति बैरल थी। 28 फरवरी को जंग शुरू होने से पहले कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल था। जंग के दौरान दाम बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए थे। तब…

Read More

ईरानीतेल रिफाइनरी पर सीजफायर के बाद भी हमला:ईरान का कुवैत में अटैक;

तेल अवीव/तेहरान।ईरान में सीजफायर के ऐलान के कुछ घंटों बाद हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज ईरान के लवन आइलैंड की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। लोकल समय के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई। इस बीच कुवैत ने भी दावा किया कि सीजफायर के बावजूद ईरान की ओर से ड्रोन हमला किया गया। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी के मुताबिक, सुबह से अब तक 28 ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट (मार गिराए) गए हैं।अल-ओतैबी के अनुसार,…

Read More

TET विरोध में शिक्षक मोर्चा:घेराव करने पहुंचे टीचर्स;शिक्षकों का तर्क- पुराने नियमों पर नई शर्त गलत

भोपाल। टीईटी अनिवार्यता के आदेश के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन करते हुए बुधवार को लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) मुख्यालय का घेराव कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में कलेक्ट्रेट कार्यलय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे जा रहे हैं।शिक्षकों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के नाम पर जारी आदेश से हजारों पुराने शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। संगठनों ने सरकार से टीईटी आदेश निरस्त करने और सुप्रीम कोर्ट में…

Read More

कांग्रेस पार्षद बागवान पर FIR:सावरकर को बताया था देशद्रोही; BJP पार्षद की शिकायत पर केस दर्ज

रतलाम।रतलाम नगर निगम के बजट सम्मेलन में मंगलवार को वीर सावरकर को देशद्रोही बताने पर वार्ड क्रमांक 24 के कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान के खिलाफ स्टेशन रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।वार्ड क्रमांक 22 के भाजपा पार्षद व एमआईसी (MIC) सदस्य विशाल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 352 और 353(2) के तहत यह कार्रवाई की है। वर्तमान में इस टिप्पणी के बाद दोनों दलों (भाजपा और कांग्रेस) द्वारा एक-दूसरे के पुतले फूंके गए हैं और भाजपा सहित अन्य संगठन कांग्रेस पार्षद के…

Read More

हमीदिया अस्पताल में फायरिंग का वीडियो:लोग समझाते रहे… कुख्यात अपराधी गोली चलाता रहा,

भोपाल।भोपाल  हमीदिया अस्पताल में 14 मार्च को हुई फायरिंग की घटना का सीसीटीवी 24 दिन बाद बुधवार को सामने आया है। वीडियो में कुख्यात शादाब कुरैशी उर्फ गेट हाथ में पिस्टल लिए फायरिंग करते नजर आ रहा है। उसके एक हाथ में पिस्टल जबकि दूसरे में चाकू नजर आ रहा है। इमरजेंसी गेट के सामने वह करीब पांच मिनट तक खड़ा रहा। कुछ लोग वीडियो में उसे समझाइश देते दिख रहे हैं, लेकिन शादाब ने लल्लू पर निशाना साधा और फायरिंग की। जिससे गोली इमरजेंसी गेट के कांच में लगी…

Read More