महिदपुर रोड। प.म. रेल्वे के कोटा मंडल में दरा और कंवलपुरा स्टेशन के बीच पुल संख्या 148 के पास नये रोड अंडर ब्रिज (आर यूबी) के निर्माण कार्य के लिये 23 जुलाई गुरुवार तथा 27 जुला ई सोमवार को इंजीनियरिंग ब्लॉक लिये जाने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा वहीं कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी । *रेल्वे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 23 जुलाई गुरुवार* को डाउन लाइन पर दोपहर 12:45 बजे से शाम 5:45 बजे तक और अप लाइन पर दोपहर 1:45 बजे से शाम 4:45 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दिन देहरादून एक्स प्रेस, उज्जैन–कोटा मेमू, बांद्रा टर्मिनस–रामनगर एक्सप्रेस, कोटा–रतलाम पैसेंजर, जोध पुर–इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस तथा कोटा–आकोला पैसेंजर निर्धारित समय से देरी से चलेंगी। *इसी तरह 27 जुलाई सोमवार* को अप लाइन पर दोपहर 1:10 बजे से शाम 6:10 बजे तक तथा डाउन लाइन पर दोपहर 2:10 बजे से शाम 5:10 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कोटा–रतलाम पैसेंजर , जोधपुर –इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस, नई दिल्ली–इंदौर,, देहरादून एक्सप्रेस और उज्जैन– कोटा मेमू सहित कई ट्रेनें देरी से चलेंगी।
23 व 27 जुलाई को रेल्वे ब्लॉक, कई ट्रेनें देरी से चलेंगी, एक पैसेंजर ट्रेन रहेगी रद्द