वृदांवन कालोनी में बदमाशों ने तोड़े 4 मकानों के ताले

उज्जैन। गोपाल मंदिर क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था तैनात  पुलिस की मुस्तैदी का शुक्रवार-शनिवार रात बदमाशों ने फायदा उठाया और इंदौररोड स्थित वृदांवन कालोनी में 4 मकानों पर धावा बोला। चोरी का मामला सामने आने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। नानाखेड़ा थाना पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि रात में बदमाशों ने वृदांवन कालोनी में 4 मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। एसआई अनिल ठाकुर टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पता चला कि बदमाशों ने अजय…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिये 8 दिनों का मिला है पेरोल अहमदाबाद धमाकों के आतंकी को लाया गया उज्जैन

उज्जैन। अहमदाबाद बम धमाकों में उम्रकैद की सजा काट रहे आंतकी को 8 दिनों की पेराल मिलने पर उज्जैन लाया गया है। आतंकी अपनी सजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील करना चाहता था। जिसके लिये उसे पैसों की जरूरत है। परिवार से आर्थिक मदद के लिये उसने पेरोल मांगा था। चिमनगंज थाना क्षेत्र के आगररोड स्थित मित्रनगर में रहने वाला मोहम्मद शरीफ अंसारी अहमदाबाद सीरियल धमाकों का दोषी आतंकी है। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वह 2008 से गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसके द्वारा…

Read More

फ्लैग मार्च के दौरान निगरानी गुंडों को दी गई चेतावनी

उज्जैन। आगामी त्यौहारों को देखते हुये शनिवार को महिदपुर में एएसपी करणदीपसिंह के नेतृत्व में एसडीओपी जेंडेन लिंगजेरपा थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने थाना स्टॉफ और आरएएफ ब्रेवो/100  बटालियन के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। जिसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को कड़ा संदेश देना था। थाना प्रभारी पाटीदार ने बताया कि आगामी दुर्गा उत्सव का पर्व नवरात्री शांति और सोहार्द्र के साथ मनाया जा सके इसको लेकर फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर नगर अयोध्या बस्ती…

Read More

डीएफओ को मिली सूचना,डिप्टी रेंजर  ने अवैध लकडी से भरा वाहन पकडा

उज्जैन। शनिवार को वन विभाग ने एक कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से लकडी का परिवहन करने के मामले में वाहन पकडा है। अवैध परिवहन के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए वाहन जब्त कर वन विभाग के नागझिरी डिपो में लकडी सहित रखा गया है।शनिवार अपरांह् वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था कि वाहन वाहन क्रमांक Mp13 2376 को अवैध रूप से आम एवं बबूल की लकड़ी का परिवहन किया…

Read More

हाउसिंग बोर्ड की आवासीय संपत्ति में व्यवसाय करने वालों को बड़ी राहत, लीज उल्लंघन की कार्रवाई पर लगी रोक -उपयोग परिवर्तन के लिए बनी समिति की जांच के कारण कार्रवाई रूकी

– उज्जैन। मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड की संपत्तियों में आवासीय लीज शर्तों का उल्लंघन कर व्यावसायिक उपयोग करने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के आयुक्त ने भोपाल से एक पत्र जारी कर लीज उल्लंघन के मामलों में चल रही समस्त कार्रवाई को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। गृह निर्माण एवं अद्योसंरचना मंडल के आयुक्त गौतम सिंह की और से प्रदेश के सभी प्रक्षेत्र कार्यालयों को यह पत्र जारी किया है। प्रक्षेत्र कार्यालय भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और…

Read More

महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। घटना के सामने आए वायरल वीडियो में आक्रोशित पत्नी पति को थप्पड़ मारते हुए कह रही है कि “मेरे साथ लव मैरिज की

उज्जैन/रतलाम। औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत एक होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। घटना के सामने आए वायरल वीडियो में आक्रोशित पत्नी पति को थप्पड़ मारते हुए कह रही है कि “मेरे साथ लव मैरिज की है।” पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, घटना जावरा स्थित प्रसिद्ध प्रेसिडेंट होटल की है। आरोपी विजय दगदी (आचार्य) गुरुवार…

Read More

हाउसिंग बोर्ड की आवासीय संपत्ति में व्यवसाय करने वालों को बड़ी राहत, लीज उल्लंघन की कार्रवाई पर लगी रोक  उपयोग परिवर्तन के लिए बनी समिति की जांच के कारण कार्रवाई रूकी

उज्जैन। मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड की संपत्तियों में आवासीय लीज शर्तों का उल्लंघन कर व्यावसायिक उपयोग करने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के आयुक्त ने भोपाल से एक पत्र जारी कर लीज उल्लंघन के मामलों में चल रही समस्त कार्रवाई को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है।गृह निर्माण एवं अद्योसंरचना मंडल के आयुक्त गौतम सिंह की और से प्रदेश के सभी प्रक्षेत्र कार्यालयों को यह पत्र जारी किया है। प्रक्षेत्र कार्यालय भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और संभाग- भोपाल,…

Read More

नगर पालिका और पुलिस बल अमले के साथ किया  जीवाजी राव छात्रावास भवन जमींदोज

नीमच। – शनिवार  सुबह शहर के मध्य स्थित जीवाजी राव छात्रावास के नाम से दशकों पूर्व निर्मित भवन और बेशकीमती जमीन को लेकर नगर पालिका नीमच व कालिदास शिक्षण समिति के बीच चल रहे न्यायालय प्रकरण  आदेश के चलते प्रशासन द्वारा बुलडोजर से पुराने भवन को गिरा दिया  गया l   3 अक्टूबर 2026 शनिवार को सुबह प्रशासन ने बड़ा एक्शन शुरू किया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर नपा, प्रशासनिक और पुलिस अमला भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सिंधी कॉलोनी-गायत्री मंदिर रोड स्थित कालिदास शिक्षा समीति के जीवाजी राव छात्रावास…

Read More

नारायणगढ़ क्षेत्र में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत

मन्दसौर। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सौम्या के समीप शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की अकाल मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।मृतकों की पहचान पिपलिया रावजी निवासी पुष्कर (35), सावन निवासी हरिओम (25) एवं जितेंद्र (22) के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब पुष्कर अपनी पत्नी रेखा को ससुराल से लेकर घर लौट रहे थे, वहीं दूसरी बाइक पर सवार हरिओम अपने साथी जितेंद्र के साथ अपनी 15 दिन पूर्व जन्मी नवजात बेटी व…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 4 माह बाद गिरफ्तार, सेंधवा से पकड़ा

बुरहानपुर। नेपानगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 4 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बड़वानी जिले के सेंधवा से पकड़ा गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल पिता शोभाराम सेंधवा का रहने वाला है। उस पर 4 जून 2026 को 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने नाबालिग को पहले ही बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार था।नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी,…

Read More