वाहनों को रौंदती दुकान में घुसी नगर निगम की गाड़ी

उज्जैन। अंकपात मार्ग पर शुक्रवार तड़के नगर निगम की गाड़ी बेकाबू हो गई। दोपहिया वाहनों को रौंदती हुई गाड़ी एक दुकान में जा घुसी, गनीमत रही कि सुबह का समय होने पर बड़ी जनहानि नहीं हुई। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि अंकपात मार्ग पर सुबह 5 बजे तेजगति  से दौड़ती नगर निगम की गाड़ी ने सड़क किनारे खडी एक्टिवा और बाइक को रौंदते हुये हाथ ठेले को टक्कर मारी और एक दुकान में जा घुसी। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। गाड़ी में 2 व्यक्ति सवार थे, जो…

Read More

14 माह बाद आत्महत्या मामले में फरार दंपति गिरफ्तार

उज्जैन। माकडोन में 14 माह पहले ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद उसके रिश्तेदारों को आरोपी बनाया था। दंपति लगतार फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी उज्जैन से की गई है। माकडोन थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को ग्राम नांदेड में रहने वाले रामचंद्र पिता भैरूलाल मंडोत 28 साल ने घर के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने डायल 100 पर कॉल किया था, पुलिस पहुंचती उससे पहले वह फंदे पर लटका चुका था।…

Read More

गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते कैमरे में दिखा युवक -हिन्दूवादी संगठन ने ज्ञापन सौंप की सख्त कार्रवाई मांग

उज्जैन। गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना सीसीटीवी में दिखाई देने पर हिन्दूवादी संगठन का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में संगठन से जुड़े सदस्य नीलगंगा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुये ज्ञापन सौंपा। बताया जा रहा है कि हिन्दूवादी संगठन को सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला था, जिसमें एक अज्ञात युवक द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जा रहा था। उक्त फुटेज अंबर कालोनी क्षेत्र का होना सामने आने पर हिन्दूवादी संगठन में आक्रोश फैल गया। म.प्र. युवा शिव सेना…

Read More

-पिता-पुत्र लेपटॉप पर लगवा रहे थे दांव दयानंद कालोनी में चल रहा था आनलाइन क्रिकेट सट्टा

उज्जैन। भारत-अफगानिस्तान के बीच गुरूवार रात चल रहे क्रिकेट मैच पर पिता-पुत्र लेपटॉप के माध्यम से आॅनलाइन सट्टे का दांव लगवा रहे थे। खबर मिलने पर नागदा पुलिस ने दयानंद कालोनी में दबिश मारी। पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। नागदा की दयानंद कालोनी में जैन परिवार के मकान में आॅनलाइन क्रिकेट सट्टा चलने की खबर पुलिस को मिली थी। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी एसआई विरेन्द्रसिंह चौहान, एएसआई अरविंद गणावा और प्रधान आरक्षक-आरक्षक की टीम बनाकर मकान पर दबिश मारी। छत पर बने कमरे में अनिल पिता माणकलाल जैन और…

Read More