क्षीरसागर का नवीन कन्या विद्यालय बनेगा सांदीपनि विद्यालय, परिसर में 6 लाख से लगेंगे पेवर ब्लॉक

उज्जैन। कानीपुरा रोड स्थित शासकीय नवीन कन्या उ.मा. विद्यालय क्षीरसागर को अब सांदीपनि विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण घोषणा उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा ने शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए की। इस दौरान विधायक कालुहेड़ा ने 11 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं और परिसर में 6 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक एवं डोम निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। उत्कृष्ट परिणाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां…

Read More

एलआईसी का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा 22.81% बढ़कर ₹13,492 करोड़

मुंबई, 6 अगस्त 2026। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी का कर पश्चात लाभ (PAT) 22.81 प्रतिशत बढ़कर ₹13,492 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹10,986 करोड़ था। एलआईसी के अनुसार, नए व्यवसाय के मूल्य (VNB) में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहली तिमाही में VNB 61.32 प्रतिशत बढ़कर ₹3,136 करोड़ पहुंच गया। वहीं शुद्ध VNB मार्जिन में करीब 750 आधार अंकों की…

Read More

DRI ने रतलाम जंक्शन पर दबोचा, सूटकेस में बनी थी गुप्त कैविटी   ट्रेन में 1.6 करोड़ की ड्रग के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार   -2 किलो एम्फेटामिन नई दिल्ली से मुंबई ले जाई जा रही थी

रतलाम/उज्जैन।  रेवेन्यू इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट DRI ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया।  सूचना के आधार पर नई दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में सवार नाइजीरियन महिला को पकड़ लिया गया। इनपुट पर DRI की टीम ने महिला को 6 अगस्त को रतलाम जंक्शनपर ट्रेन रुकते ही घेराबंदी कर पकडा है। DRI अफसरों ने महिला के ट्रॉली बैग की तलाशी ली तो उसमें एक गुप्त पाकेट मिला। उसी में भूरे रंग का प्लास्टिक पैकेट छिपाकर रखा था। पैकेट खोलते ही उसमें से सफेद क्रिस्टल…

Read More

ड्यूटी के दौरान गोली चलाने पर अब सीधे FIR नहीं  मध्यप्रदेश में वन कर्मियों को मिला ‘कानूनी कवच’   -पहले मजिस्ट्रियल जांच, फिर सरकार की मंजूरी जरूरी

भोपाल। जंगल और वन्यजीवों की रक्षा करने वाले वन कर्मियों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार नेआग्नेयास्त्रों के प्रयोग पर विशेष कानूनी संरक्षण देने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब ड्यूटी के दौरान गोली चलाने वाले वन अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ पुलिस सीधे FIR दर्ज नहीं कर सकेगी और न ही गिरफ्तारी कर सकेगी। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान W.P.(C) No. 2/2026 और BNSS-2023 की धारा 218(3) के तहत लिया गया है। राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही यह तत्काल प्रभाव से…

Read More

महाकाल में श्रावण के 8 दिन: 29 लाख से अधिक श्रद्धालु आए, शीघ्र दर्शन से 3.5 करोड कमाए

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के बीते 8 दिनों में रेकार्ड तोर्ड श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। इस दरमियान मंदिर समिति को शीघ्र दर्शन की व्यवस्था से 3.5 करोड से अधिक की कमाई हुई है। नो लास नो प्राफिट के आधार पर बेचे जाने वाले लड्डू प्रसादी ही 2.35 करोड से अधिक का बिका है। मंदिर में माताओं के लिए शिशु आहार कक्ष की शुरूआत भी कर दी गई है।29 लाख से अधिक श्रद्धालु आए-सावन और भादो में बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों का रेला…

Read More

उज्जैन विकास प्राधिकरण की शिप्रा विहार व्यवसायिक योजना “चौबे जी छब्बे जी बनने गए दुबे जी रह गए”…! -50 करोड से अधिक खर्च किए और अब संधारण पर प्रतिमाह लाखों का व्यय

उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण की व्यवसायिक योजना जमीन पर आते ही फूस्स हो गई है।“चौबे जी छब्बे जी बनने गए दुबे जी रह गए” वाले हाल कायम हो गए हैं। शिप्रा विहार क्षेत्र में इसे करीब 50करोड रूपए  से अधिक व्यय कर अंजाम दिया गया था लेकिन योजना पूर्ण होने के उपरांत इसमें एक भी भूखंड नहीं बिक सका है। हाल यह हैं कि “सोने से घडावन” महंगी साबित हो रही है और योजना के निर्माणों के रखरखाव में भी जमकर खर्च किया जा रहा है।विकास प्राधिकरण वर्ष 2023-24 के…

Read More