डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने क्लीनिक के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

मंदसौर।मंदसौर शहर की नई आबादी स्थित स्पर्श मदर एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक के बाहर गुरुवार सुबह प्रसूता की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजन शव लेकर क्लीनिक पहुंचे और डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी रही।रतलाम जिले के बोरवनी निवासी 26 वर्षीय पूजा कुंवर का उपचार डॉ. रोशनी जैन के क्लीनिक पर चल रहा था। परिजनों के अनुसार, 24 जून को उन्हें मंदसौर के अनुयोग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 25…

Read More

पुलिस ने 2 लाख से अधिक कीमत के 15 गुम मोबाइल खोजकरवास्तविक मालिकों को सौंपे

रतलाम।रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गुम हुए 15 मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस का आभार व्यक्त किया।CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलता-पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने…

Read More

पुजारियों की बिना जेब वाली ड्रेस हो’: अध्यक्ष बोले- जेब नहीं होगी तो दान पेटी में डलेगा

उज्जैन।अयोध्या के राम मंदिर के बाद एमपी के आगर-मालवा के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर में भी दान चोरी का मामला सामने आया है। ऐसे में उज्जैन पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज और महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने मंदिरों की व्यवस्था को लेकर बड़े सुझाव दिए।उन्होंने कहा कि बड़े मंदिरों में पुजारियों और कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली ड्रेस, ड्रेस कोड और मेटल डिटेक्टर जैसी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जाती…

Read More

मोहर्रम ब्लास्ट मामला हाईकोर्ट पहुंचा:एनआईए जांच और जुलूसों के लिए एसओपी बनाने की मांग

उज्जैन। के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक वैन लटकाकर उसमें विस्फोटक पटाखे फोड़ने के मामले में अब इंदौर हाईकोर्ट में बुधवार को जनहित याचिका दायर की गई है।याचिका में पूरे घटनाक्रम की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) या सीबीआई से कराने और भविष्य में धार्मिक जुलूसों के दौरान ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने की मांग की गई है।हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश प्राप्त कर जवाब पेश करने के लिए एक सप्ताह…

Read More

चलती बस में लगी आग:टायर फटने से हुआ हादसा, समय रहते सभी यात्रियों को उतारा गया

इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रीवा से इंदौर आ रही जय अंबे ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। हादसा शिप्रा थाने के सामने हुआ। राहत की बात रही कि बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।पुलिस के मुताबिक, चलती बस का अचानक टायर फट गया। इसके बाद चालक ने बस को संभालने की कोशिश की। इसी दौरान घर्षण के कारण बस के अगले हिस्से में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम…

Read More

हेड कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल से की छेड़छाड़:पीड़िता बोली- कार में बंधक बनाया;

इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने देवास पुलिस लाइन में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा के खिलाफ महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़, धमकी और बंधक बनाने के आरोप में बुधवार को मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था, लगातार फोन कर परेशान करता था और शादी का दबाव बना रहा था।देवास में हुई थी पहचान-पुलिस के मुताबिक, महिलाकॉन्स्टेबल ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह करीब एक साल से राहुल शर्मा को जानती है। दोनों की…

Read More

वेनेजुएला भूकंप मेंमृतकों की संख्या 3,811 पहुंची; पुनर्निर्माण के लिए फंसे फंड जारी करने की मांग

काराकास।वेनेजुएला में 24 जून को आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,811 हो गई है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बुधवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, इस आपदा में 16,740 लोग घायल हुए हैं, जबकि 17,907 लोग बेघर हो चुके हैं।अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों में राहत देने की अपील दोहराई है। उनका कहना है कि विदेशों में वेनेजुएला की बड़ी मात्रा में संपत्तियां और धनराशि फंसी हुई है। यदि इन्हें जारी कर दिया जाए तो…

Read More

भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया:गगनयान मिशन में मदद भी करेगा

मेलबर्न।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की।मोदी ने कहा- ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम मिलने से भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन…

Read More

कतर, कुवैत, बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक: US का 90 ईरानी ठिकानों पर हमला

तेल अवीव/तेहरान।ईरान ने बताया है कि उसने कतर, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरानी सेना के मुताबिक, हमलों में कुवैत के पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कतर के अर्ली वॉर्निंग सैटेलाइट एंटीना और बहरीन में अमेरिकी सेना के फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया। इन हमलों के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।इससे पहले अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। इन…

Read More

कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट:; सांसद रंधावा, MLA राणा-प्रगट के भी बोल बदले

लुधियाना/चंडीगढ़।पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी हाईकमान के किनारा करने के बाद झुक गए हैं। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा, कपूरथला से MLA राणा गुरजीत और जालंधर कैंट से MLA प्रगट सिंह के बोल बदल गए हैं। चन्नी गुट के 2 नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इनमें सांसद रंधावा भी शामिल हैं। इन नेताओं का कहना है कि हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। रंधावा का कहना है कि सारी पंजाब कांग्रेस एकजुट है।…

Read More