साइबर फ्रॉड की राशि से गोल्ड खरीदने का नर्मदापुरम के ठगों ने भोपाल में 4 ज्वेलर्स से खरीदा था सोना

उज्जैन। साइबर ठगी की राशि से गोल्ड खरीदी करने वाले 3 ठगों को माधवनगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। तीन ज्वेलर्स से ठगों द्वारा की गई खरीदी के बाद उन्हे खाते होल्ड हो गये थे। उज्जैन पुलिस की जारी विवेचना के दौरान भोपाल में भी चार ज्वेलर्स से गोल्ड खरीदी में साइबर फ्रॉड की राशि का उपयोग होना सामने आया है। अब भोपाल पुलिस ठगों से पूछताछ के लिये उज्जैन आयेगी। 18 जून को माधवनगर थाना पुलिस की हिरासत में आये साइबर फ्रॉड की राशि से गोल्ड की…

Read More

पुलिस की मदद से हुआ भिक्षुक का अंतिम संस्कार

उज्जैन। अलीराजपुर का रहने वाला आजाद पिता कैलाश 75 साल पत्नी के साथ पिछले चार सालों से महाकाल मंदिर और आसपास के क्षेत्र में भिक्षावृति कर रहा था। दोनों पति-पत्नी ने कार्तिक मेला ग्राउंड को अपना ठिकाना बना रखा था। पिछले कुछ दिनों से आजाद बीमार चल रहा था। पत्नी ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया था, कुछ दिन चले उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर ले जाने की सलाह दे दी थी। पत्नी कार्तिक मेला ग्राउंड ले आई थी। सोमवार रात आजाद की मौत हो गई। मामले…

Read More

महिला यात्री का पर्स चोरी कर ट्रेन से कूदा बदमाश

उज्जैन। महाकाल दर्शन के बाद वापस टेÑन से लौट रहे परिवार की महिला का पर्स बदमाश ने चोरी किया और चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला। मामले में जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली संगीता पति सोहन वर्मा 42 साल परिवार के साथ 20 जून को महाकाल दर्शन करने उज्जैन आई थी। परिवार ने 2 दिनों तक देवदर्शन किये। उसके बाद वापस मुम्बई लौटने के लिये रेलवे स्टेशन पहुंचे और बांद्रा टर्मिनल्स स्पेशल ट्रेन में सवार हुये। प्लेटफार्म से ट्रेन के…

Read More

पिता को मिली जमानत, जेल से बाहर आया मासूम

उज्जैन। पत्नी की आत्महत्या के मामले में जेल भेजे गये पति के साथ चार साल का मासूम भी पिता के साथ रहने की जिद पर भैरवगढ़ जेल भेजा गया था।  39 दिन बाद पिता को जमानत मिली तो मासूम भी जेल से बाहर आ गया। नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अप्रैल माह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद मामले में पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से पति को न्यायिक हिरासत…

Read More

20 फीट गहराई में लिपटे मिले शव, बाहर पड़े थे कपड़े चप्पल रलायता भोजा की शासकीय डबरी में डूबे 2 चचेरे भाई

– उज्जैन। खेत के पास बनी शासकीय डबरी में मंगलवार दोपहर नहाने गये दो नाबालिग चचेरे भाई डूब गये। गांव वालों को खबर मिली तो तलाशी अभियान शुरू किया गया। 20 फीट की गहराई में दोनों के शव लिपटे मिले। देर शाम दोनों को पोस्टमार्टम कराया गया। भैरवगढ़ थाना एसआई महेन्द्रपालसिंह सेंधव ने बताया कि ग्राम रलायता भोजा में बनी डबरी में शाम 4 बजे के लगभग 2 चचेरे भाईयों रितेश पिता भगवान बागरी 15 साल और आयुष पिता भैरूलाल बागरी 11 साल के डूबने की खबर मिली थी। पुलिस…

Read More

डीआरएम ने सिंहस्थ मेले की तैयारियों का जायजा लिया उज्जैन – बाकानियां भौरी खंड का संरक्षा निरीक्षण किया – पिंगलेश्वर, पवासा, नईखेड़ी तथा उज्जैन स्टेशनों पर सिंहस्थ मेले के कार्यों को देखा

उज्जैन। आगामी सिंहस्थ मेले के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं रेलवे व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अश्विन कुमार ने मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के साथ बाकनिया-भौंरी से उज्जैन तक विंडो ट्रेलिंग एवं संरक्षा निरीक्षण किया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार निरीक्षण के दौरान सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण के साथ ही पिंगलेश्वर, पवासा, नईखेड़ी तथा उज्जैन स्टेशनों पर…

Read More

फिर चौडीकरण निर्माण एजेंसी की लापरवाही निगमायुक्त के सामने आई कंठाल से छत्री चौक तक निर्माण एजेंसी पर 5 लाख की पैनल्टी – सती गेट से सराफा मार्ग पर प्रीकास्ट ड्रेन, पेवर ब्लॉक कार्य में लेबर नहीं मिले

  उज्जैन। चौडीकरण कार्य में एक बार फिर निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आने पर नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कंठाल से छत्रीचौक तक निर्माण एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना लगाया है। सती गेट से सराफा मार्ग पर प्रीकास्ट ड्रेन का कार्य धीमी गति से होना पाया गया। पेवर ब्लॉक कार्य में मौजूद लेबर नहीं पाए जाने पर निगम आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण एजेंसी पर यह  जुर्माना किया है। सोमवार रात्रि में आयुक्त श्री मिश्रा कंठाल चौराहे से छत्रीचौक तक प्रचलित चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण…

Read More