लोक अदालत के दौरान पहुंचे नागरिक कर जमा करने पोर्टल की कमजोरी  ,नागरिकों ने खाए टेबलों के टल्ले -खडे रहकर जमा राशि की पोस्टिंग करवाने की मजबूरी रही

  उज्जैन। शनिवार को लोक अदालत के दौरान नगर निगम के जोन कार्यालयों पर कर जमा करने की व्यवस्था शहर में की गई थी। इस दौरान देखने में आया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पोर्टल एवं नगर निगम के कर्मचारियों के कारणा नागरिकों को एक से दुसरी टेबल पर टल्ले खाने को मजबूर होना पडा है। यहां तक की पिछले वर्ष की जमा राशि की पोस्टिंग भी नागरिकों को करवाना पडी है।नगर निगम उज्जैन के अंतर्गत 6 जोन पर शनिवार को संपत्तिकर एवं पानी का बकाया एवं अग्रिम…

Read More

मंदसौर एसपी सख्त, मादक पदार्थ गतिविधियों में लापरवाही पर कडी कार्रवाई कचनारा चौकी प्रभारी, एएसआई सहित 3 निलंबित, एक को लाइन भेजा

  उज्जैन/ मन्दसौर । जिला पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा ने शनिवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कचनारा चौकी प्रभारी, एएसआई सहित 3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वही 1 एसएसआई को लाइन हाजिर लर दिया। यह कार्रवाई चौकी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थ तस्करी पर नियंत्रण नहीं करने को लेकर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को सोशल मीडिया एवं अन्य सूत्रों से सूचना मिली थी कि थाना दलौदा की कचनारा चौकी अंतर्गत ग्राम कचनारा- लसुड़ियाईला क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो…

Read More

रिमोट एक्सेस’ से ठगी की प्रबल आशंका बिना ओटीपी ,कॉल के पटवारी के खाते से 2.93 लाख उडाए  

  उज्जैन/ रतलाम। शहर में साइबर ठगी का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस और बैंक प्रशासन की नींद उड़ा दी है। काटजू नगर निवासी और राजस्व विभाग में पदस्थ एक पटवारी के खाते से ठगों ने करीब 2.93 लाख रुपये उड़ा दिए। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी वारदात के दौरान पीड़ित के पास न तो कोई फर्जी कॉल आया और न ही उन्होंने किसी के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा की।जानकारी के अनुसार, पीड़ित पटवारी ने अपनी पारिवारिक जरूरतों के…

Read More

क्षीरसागर में नैनो डिफ़ाटर सॉफ्ट एरिटर तकनीकी का प्रयोग सफल  पानी हुआ साफ,बदबू भी गायब -अब कुंड में गंदगी न हो इसके लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किया

उज्जैन। युवा निगमायुक्त के नेतृत्व में उज्जैन के कई स्थलों की तस्वीर बदलने की स्थिति बन रही है। क्षीरसागर में नैनो डिफ़ाटर सॉफ्ट एरिटर तकनीकी का प्रयोग सफल रहा है। इससे सागर का पानी साफ हुआ है और उसकी बदबू भी गायब हुई है। अब कुंड की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात कर दिया गया है।सप्त सागर एवं नौ नारायण की धरा अवंतिका नगरी में 17 मई से अधिक मास धार्मिक प्रमुखता लिए रहेगा। ऐसे में भगवान श्री हरि नारायण का विशेष पूजन अर्चन होता है। इस बार क्षीरसागर पर पूजन…

Read More

टापरी में खाट पर मिली युवक की खून से सनी लाश – कुछ माह पहले जेल से छूटा था, मकान विवाद की आशंका

उज्जैन। कुछ माह पहले जेल से रिहा होकर आए युवक की शनिवार सुबह टापरी में खाट पर खून से सनी लाश मिलना सामने आया है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का होने पर पुलिस ने जांच शुरू की है। हत्या की वजह मकान विवाद होना सामने आ रहा है। भाई की जानकारी जुटाए जा रही है। उन्हेल थाना क्षेत्र के गांव सरवना की टापरी में लाश पड़ी होने की सूचना चौकीदार द्वारा शनिवार सुबह 7 बजे के लगभग पुलिस को दी गई थी। थाना प्रभारी संतोष चौहान घटनास्थल पहुंचे। मामला…

Read More

संभाग के दो जिलों में वन्य जीवों को लेकर संरक्षण एवं सतर्कता के साथ कार्य तेंदुआ का किया अंतिम संस्कार,मोर की आंखों से हटाई झिल्ली -डाग स्क्वाड पहुंचा स्थल पर वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की

उज्जैन। संभाग के उज्जैन एवं मंदसौर जिला अंतर्गत वन्य जीवों को लेकर संरक्षण एवं सतर्कता के साथ कार्य के मामले सामने आए हैं। मंदसौर जिला अंतर्गत नीमच-झालावाड मुख्य मार्ग पर तेंदुआ की मौत का मामला सामने आया है। उज्जैन में राष्ट्रीय पक्षी मोर को आंखों पर फैली झिल्ली हटाते हुए अंधत्व से मुक्ति दी गई है।तेंदुए का एनटीसीए गाइडलाइन से अंतिम संस्कार -मंदसौर वनमंडलाधिकारी संजय रायखेरे के अनुसार 7 मई 2026 को एक वन्यजीव तेन्दुआ की मृत्यु की घटना, “मुख्य सडक नीमच झालावाड” वन भूमि कक्ष क्रमांक 1011 बीट चंबल…

Read More