मणिपुर के उखरुल में फायरिंग से 3 की मौत

ब्रह्मास्त्र इंफाल मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग फायरिंग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मुल्लम गांव के पास सुरक्षाबलों ने करीब 11:25 बजे दो शव बरामद किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आर्मी प्रिंट कपड़ों में थे। उनके शरीर पर गोली के निशान मिले हैं। दूसरी घटना सिनाकेइथेई गांव की है, जहां 29 साल के एच. जमांग नाम के युवक को हमलावरों ने घात लगाकर मार डाला। अधिकारियों ने शव बरामद कर लिया है। कुकी संगठनों ने आरोप लगाया कि नगा मिलिटेंट्स ने सुबह…

Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए राज्यसभा में नोटिस

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष ने शुक्रवार को राज्यसभा में नोटिस दिया। इस पर 73 सांसदों के दस्तखत हैं। इससे पहले मार्च में विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में नोटिस दिया था। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इन नोटिसों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोप उन्हें हटाने के लिए आवश्यक उच्च संवैधानिक मानदंडों को पूरा नहीं करते। लोकसभा में सीईसी को हटाने के प्रस्ताव के…

Read More

यूएस प्रेसिडेंट ट्रम्प का गोल्ड कार्ड वीजा हुआ फ्लॉप

वाशिंगटन। अमेरिका में अब तक केवल एक व्यक्ति ने ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बहुचर्चित गोल्ड कार्ड वीजा हासिल किया है। गोल्ड कार्ड वीजा में कोई विदेशी 10 लाख डॉलर (9 करोड़ रुपए से ज्यादा) देकर अमेरिका में रहने और काम करने का अधिकार पा सकता है। वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने संसदीय समिति की सुनवाई में यह जानकारी दी। यह आंकड़ा उनकी पहले की उस घोषणा से काफी कम है, जिसमें उन्होंने कहा था कि योजना लॉन्च होने के कुछ ही दिनों में करीब 10,800 करोड़ रु. के 1300…

Read More

इजराइली पीएम को प्रोस्टेट कैंसर हुआ चुपचाप इलाज कराया

तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। उन्होंने रेडिएशन थेरेपी से इसका चुपचाप इलाज कराया। करीब दो महीने तक इस बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया गया और अब इलाज पूरा होने के बाद जानकारी दी गई है। 76 साल के नेतन्याहू ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें कैंसर का पता चला। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में इस साल जानबूझकर देरी की, ताकि ईरान इसे युद्ध के दौरान इजराइल के खिलाफ प्रचार के तौर…

Read More

महाकाल क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे 3 बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे 3 बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किये है। थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में लगातार भ्रमण और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भूखी माता मंदिर मार्ग से चाकू लेकर घूम रहे बदमाश शहनवाज पिता नवाब 21 साल निवासी जानसापुरा को हिरासत में लिया गया। वहीं सर्कल भ्रमण के दौरान सूचना मिलने पर नृसिंहघाट चौराहा से शराफत पिता शफी मोहम्मद 40 साल निवासी जानसापुरा को…

Read More

तापमान 42 डिग्री के करीब, 8 कि.मी. से चली गर्म हवा

उज्जैन। अप्रैल माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो 42 डिग्री के करीब पहुंचा है। संभावना है कि कुछ दिनों में 44 डिग्री भी दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग के अप्रैल माह के अंत में भीषण गर्मी का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था, जो अब सटिक साबित होता दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था,…

Read More