भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकला भव्य चल समारोह, जयकारों से गूंजा शहर

ब्यावरा। ब्राह्मण समाज द्वारा आराध्य देव भगवान श्रीपरशुरामजी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। पूरे शहर में उत्सवी माहौल नजर आया और समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चल समारोह की शुरूआत नगर के वैष्णोदेवी मंदिर से हुई, जहां सुबह से ही विप्र बंधुओं का जुटना प्रारंभ हो गया था। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान परशुराम…

Read More

एक साथ सजे 108 मंगल चौके, श्रावकों ने नवधा भक्ति से मुनिराजों को कराया आहार दान

सुसनेर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को जैन समाज ने भक्ति और समर्पण का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। धर्म के प्रथम तीर्थंकर, देवाधिदेव भगवान आदिनाथ के प्रथम पारणा दिवस की स्मृति में रविवार को सकल दिगंबर जैन समाज सुसनेर के द्वारा एक अलौकिक आयोजन किया गया। भक्ति की ऐसी अविरल धारा बही कि पूरा नगर ‘आदिनाथ प्रभु’ और ‘गुरु भक्ति’ के रंग में सराबोर नजर आया। आयोजन का मुख्य आकर्षण 108 भव्य चौके रहे, जिसमें मुनिश्री 108 श्रवण सागर जी महाराज तथा मुनिश्री 108 ओकार सागर जी…

Read More

भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव पर भव्य धार्मिक आयोजन

सुसनेर। भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव के पावन अवसर पर नगर के श्रीराम मंदिर धर्मशाला परिसर में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियों का क्रम प्रारंभ हो गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूर्णत: भक्तिमय बना रहा और जय श्री परशुराम के जयकारों से परिसर गूंजता रहा।कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कपिल पंचोली द्वारा विशेष पूजन कर समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई। पूजा…

Read More

मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह सम्मेलन हुआ 42 जोड़े दाम्पत्य जीवन में बंधे

बड़नगर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत जनपद पंचायत बड़नगर द्वारा कृषि उपज मण्डी परिसर बड़नगर में रविवार कोम 42 कन्याओं का सामुहिक विवाह सम्मेलन विधायक जितेन्द्र उदयसिह पण्ड्या के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतरसिंह देवड़ा, जनपद अध्यक्ष निर्मला उमरावसिह राठोर, जनपद उपाध्यक्ष अजबसिह देवड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोग्या थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोवर्धन मालवीय ने बताया कि कृषि उपज मण्डी बड़नगर में आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में विधायक पण्ड्या द्वारा संपत्निक उपस्थित होकर चांदी की रिंग उपहार स्वरूप भेट की गई। उक्त विवाह को…

Read More