स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार 4 हाई-टेक मॉड्यूलर ओटी का निरीक्षण

ब्यावरा-राजगढ़ । प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल ने जिला मुख्यालय स्थित नवीन जिला चिकित्सालय में चार अत्याधुनिक मॉड्यूलर आॅपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण किया। इस महत्वपूर्ण पहल से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है तथा अब गंभीर सर्जरी के लिए मरीजों को इंदौर एवं भोपाल जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। राज्यमंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ह्लजिले का कोई भी मरीज…

Read More

परशुराम जयंती की तैयारियां जोरो पर, घर घर जाकर दिए जा रहे है आमंत्रण पत्र

सारंगपुर। प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले परम आराध्यदेव भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज सारंगपुर के कार्यकर्ता तैयारियां जोर-शोर से कर रहे है। भगवान परशुराम के जयकारे लगाते युवाओं की टीम सारंगपुर नगर के विभिन्ना वार्डों में निवासरत ब्राह्मण परिवार के घरों का भ्रमण कर लोगों को आमंत्रण देकर शोभायात्रा एवं आयोजन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान सभी जगह समाजजनों द्वारा भारी समर्थन के साथ आत्मीय स्वागत कर शोभायात्रा में शामिल होने का पूर्ण भरोसा दिया जा रहा है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समाज द्वारा…

Read More

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा प्रदेश स्तरीय आंदोलन 18 अप्रैल को भोपाल में

महिदपुर। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा, भोपाल के प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न मांगो को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार राजेश चैहान को सौंपा गया। अमनदीप सिंह दुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंर्तगत कक्षा 1 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य करने और इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1 सितंबर 2025 को दिए गए फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने और लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में दि. 3 मार्च…

Read More

अजमानी परिवार ने खुशियों के ओटले को भेंट किया डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स

ब्यावरा। शहर में संचालित समाजसेवी संस्था ह्लखुशियों के ओटलेह्व में रविवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। अजमानी परिवार द्वारा संस्था को एक डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स भेंट किया गया, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। संस्था संचालक डॉ सुरजीत सिंह के अनुसार यह फ्रीजर बॉक्स अंतिम संस्कार से पहले शव को अस्थायी रूप से सुरक्षित रखने के लिए उपयोग किया जाता है, जिससे शरीर में किसी प्रकार की दुर्गंध न आए और परिजन सम्मानपूर्वक अंतिम दर्शन कर सकें। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन…

Read More

आशा भोसले का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार आज

मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे दी जाएगी मुखाग्नि, मल्टी-आॅर्गन फेल्योर से कल निधन हुआ सिंगर आशा भोसले का आज 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा को कई मेडिकल समस्याएं होने के चलते शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। यानी मल्टी-आॅर्गन फेल्योर के कारण उनकी मौत हुई। आशा भोसले ने 82 साल…

Read More

घूरकर देखने पर दोस्तों के सामने चाकू मारकर हत्या

ब्रह्मास्त्र मंदसौर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में घूरकर देखने पर चाय पी रहे युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक पर चाकू से कई वार किए। सीने में गहरे घाव हुए और अधिक खून बहने से मौके पर मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शुक्ला चौक का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 वर्षीय साहिल पिता अय्यूब शाह, निवासी मदारपुरा के रूप में हुई है। हमले में रहीम (पिता मुन्ना शाह) भी घायल हुआ। आरोपी ने उसके हाथ और अन्य जगहों पर वार…

Read More

वायरल गर्ल लापता, बढ़ सकती हैं फरमान की मुश्किलें

मां बोली- फरमान की वजह से बेटी लापता, अधिवक्ता एपी सिंह ने संगठित रैकेट बताया ब्रह्मास्त्र उज्जैन वायरल गर्ल के लापता होने के बाद पति फरमान खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। खरगोन में वायरल गर्ल की मां ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि मेरी बेटी लापता है, वह जहां भी है घर लौट आओ। मां ने फरमान को इसका पूरा जिम्मेदार बताया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह रविवार को उज्जैन पहुंचे। एपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में अपनी बात रखी। एपी…

Read More

ट्रक-बस की टक्कर में 6 बारातियों की मौत

टकराने के बाद बस पर गिरा, लोग अंदर दबे, गाड़ी काटकर निकाले गए ब्रह्मास्त्र हापुड़ यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 की मौके पर मौत हो गई। 7 गंभीर हैं। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। बस में 20 से 25 बाराती थे। शादी के बाद वापस लौटते वक्त बस रोड किनारे खड़ी थी। 10-12 लोग नीचे उतरे थे। रास्ता काफी सकरा था। इसी दौरान सामने से…

Read More

मध्यप्रदेश में अब लू चलेगी

ब्रह्मास्त्र भोपाल आंधी-बारिश का दौर खत्म होते ही मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का असर शुरू हो गया है। रविवार को 5 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। रतलाम में सबसे ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र भोपाल की माने तो प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ेगी। 16 अप्रैल से हीट वेव यानी, लू का असर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के शहर सबसे गर्म हैं। रविवार को इन्हीं शहरों में पारा बढ़ा हुआ रहा। धार,…

Read More

सेंसेक्स 1500 अंक गिरकर 76,000 पर कारोबार कर रहा

ब्रह्मास्त्र मुंबई हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को सेंसेक्स 1500 अंक (1.98%) की गिरावट के साथ 76,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 450 अंकों (1.98%) की गिरावट है, ये 23,590 पर आ गया है। आज के कारोबार में सरकार बैंक के शेयरों में बिकवाली है। मिडिल-ईस्ट में तनाव कम करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में चल रही 21 घंटे की लंबी बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वे बिना…

Read More