ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में सात साल बाद कांग्रेस की शहर कार्यकारिणी का गठन हो गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे की अगुवाई में यह नई टीम घोषित की गई है, जिसमें कुल 52 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। यह संख्या पिछली महा-जंबो कार्यकारिणी (2019 में भंग हुई, जिसमें 400+ पदाधिकारी थे) से काफी कम रखी गई है। बाकलीवाल के बाद एक दिन के लिए अरविंद बागड़ी और फिर सुरजीत सिंह चड्ढा शहर अध्यक्ष बने, लेकिन इंदौर शहर कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ। अब चिंटू चौकसे के अध्यक्ष बनने…
Read MoreDay: March 21, 2026
ईदगाह पर अदा हुई ईद की मुख्य नमाज
बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे, एक दूसरे को दी बधाई ब्रह्मास्त्र उज्जैन ईद-उल-फितर, मीठी ईद पर शनिवार को मुस्लिम समाज द्वारा हर्षोउल्हास से ईद का पर्व मनाया गया। मुख्य नमाज सुबह 8 बजे इंदिरागर स्थित ईदगाह पर हुई। शहरकाजी खलिकुर्रेहमान ने समाजजनों को ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद देश में अमन-चैन के लिए अल्लाह ताला से दुआ की गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग अलग-अलग मस्जिदों में नमाज में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए। ईद पर नमाज के बाद देश में…
Read Moreदेशभर में ईद-उल-फित्र आज, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने बधाई दी
अजमेर शरीफ दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्ठे हो रहे हैं। ईद-उल-फित्र के मौके पर राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया। इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एक्स पोस्ट के जरिए ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के…
Read Moreइंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी को लॉरेंस गैंग की धमकी, वॉइस नोट भेजकर 15 करोड़ मांगे कहा-पैसा नहीं दिया तो मार डालेंगे
ब्रह्मास्त्र इंदौर तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक रियल एस्टेट कारोबारी को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। कारोबारी से फोन पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकाया गया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और पहले 10 करोड़ रुपये की मांग की। बताया जा…
Read Moreयूपी-बिहार में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली देश भर के कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और तूफान का मौसम जारी है। यूपी के 25 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार को आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। प्रयागराज, बलरामपुर, बहराइच और मिर्जापुर में बिजली गिरने से 3 किसानों समेत 5 की मौत हो गई। बिहार के पटना, बेतिया, मोतिहारी, जमुई समेत 15 शहरों में आंधी-बारिश हुई। गयाजी में बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के 42 जिलों में भी कल बारिश हुई।
Read Moreप्रीमियम पेट्रोल 2.35 प्रति लीटर तक महंगा
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों ने को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें 2.09-2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है। भोपाल में इसकी कीमत बढ़कर करीब 117 रुपए पहुंच गई है। सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा इंडियन आॅयल ने अपने इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत में भी 25% की बढ़ोतरी की है। इसके दाम 87.67 प्रति लीटर से बढ़कर अब 109.59 प्रति लीटर हो गए हैं। औद्योगिक डीजल के खरीदारों में रेलवे, रोडवेज बसें, बड़ी फैक्ट्रियां, अस्पताल और बड़े मॉल शामिल हैं।
Read Moreरेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की बोट पलटी, मालदीव से मुंबई एयरलिफ्ट
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारत के वरिष्ठ उद्योगपति व रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में हादसे का शिकार हो गए हैं। मालदीव के फेलिधू के पास गुरुवार 19 मार्च की देर रात रात 11 बजे उनकी स्पीडबोट समुद्र में पलट गई, जिसमें सिंघानिया को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हादसे के समय बोट पर सिंघानिया के साथ 6 और लोग सवार थे, जिनमें से एक भारतीय समेत दो लोग अभी भी…
Read Moreमहाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा
मुंबई। महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार देर रात इस्तीफा दे दिया। विपक्ष ने चाकणकर पर आरोपी खरात से संबंध के आरोप लगाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा था। शिवसेना की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने दावा किया है कि खरात के प्रभाव में आकर चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए अपनी अनामिका या तीसरी उंगली काट ली थी। अंधारे ने ऐसी तस्वीरें भी दिखाईं जिनमें चाकणकर…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि कॉल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से की गई है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को 18 मार्च को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल…
Read Moreदक्षिण कोरियाई फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की मौत
डेजॉन। दक्षिण कोरियाई बचाव कर्मियों ने शनिवार को डेजॉन के मध्य शहर में एक आॅटो पार्ट्स फैक्ट्री के जले हुए मलबे से 10 शव बरामद किए। इस फैक्ट्री में संभवत: एक धमाके के कारण आग लगी थी, जिसमें कम से कम 59 अन्य लोग घायल हो गए और चार लोग लापता हो गए। गृह और सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत इस बात की पुष्टि नहीं की कि क्या उनमें से किसी की जान को खतरा है। शुक्रवार दोपहर…
Read More