किसानों का रेल रोकने का ऐलान 19 जिलों में 26 जगह पटरियों पर बैठेंगे

अमृतसर। शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले किसान मजदूर मोर्चा ने 5 दिसंबर को पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान कर दिया है। केएमएम के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि पूरे प्रदेश में 26 जगह ट्रेनें रोकी जाएंगी। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए किया जाएगा। इस दौरान रोड जाम नहीं होगी। पंधेर ने कहा कि एमएसपी की गारंटी के कानून समेत किसानों की कई मांगों पर केंद्र और पंजाब सरकार की तरफ से फैसला नहीं लिया गया है।

Read More

आंध्र प्रदेश में आईएएस अफसर की बेटी ने फांसी लगाई

ब्रह्मास्त्र ताडेपल्ली आंध्र प्रदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चिन्ना रामुडु की 25 साल की बेटी माधुरी साहितिबाई ने अपने मायके ताडेपल्ली में आत्महत्या कर ली। रविवार को माधुरी के बाथरूम से बाहर न निकलने पर परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा। वह फांसी पर लटकी मिली। जांच में यह सुसाइड का मामला निकला है। माधुरी ने कुछ महीने पहले अपने पति राजेश नायडू पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। माधुरी और राजेश ने 5 मार्च 2025 को प्रेम विवाह किया और 7 मार्च को अपने-अपने परिवारों को इसकी जानकारी दी…

Read More

भारत और रूस एक-दूसरे का मिलिट्री बेस इस्तेमाल कर सकेंगे

ब्रह्मास्त्र मास्को रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने मंगलवार को भारत और रूस के बीच हुए एक सैन्य समझौते रेलोस को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के मिलिट्री बेस, फैसिलिटीज और संसाधनों का इस्तेमाल और एक्सचेंज कर सकेंगी। इनके विमान, वॉरशिप ईंधन भरने, मिलिट्री बेस पर डेरा डालने या अन्य लॉजिस्टिक सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस पर आने वाला खर्च बराबर-बराबर उठाया जाएगा। यह मंजूरी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से दो दिन पहले दी गई है। यह समझौता इस…

Read More

मुस्लिमों को मथुरा-ज्ञानवापी पर दावा छोड़ना चाहिए, ये हिंदुओं के लिए मक्का-मदीना जैसे

कोझिकोड। इंडिया आर्कियोलॉजिकल सर्वे के पूर्व रीजनल डायरेक्टर केके मुहम्मद ने कहा है कि मुसलमानों को दो और ऐतिहासिक जगहें छोड़ देनी चाहिए जो मंदिर भी हैं। पहली- मथुरा जो भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है। दूसरी- ज्ञानवापी जो भगवान शिव से जुड़ी है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए केके मुहम्मद ने कहा कि ये जगहें मुसलमानों को हिंदू समुदाय को भव्य हिंदू मंदिर बनाने के लिए सौंप देनी चाहिए। मथुरा-काशी हिंदुओं के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने मक्का और मदीना मुसलमानों के लिए हैं। हालांकि उन्होंने यह सुझाव…

Read More

आतंकवादियों से लड़ना ही असली जिहाद : मदनी

नई दिल्ली। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट मौलाना महमूद मदनी ने जिहाद वाले बयान पर सफाई दी है। मदनी ने कहा कि उनके बयान से होने वाले किसी भी कन्फ्यूजन की जिम्मेदारी वे खुद लेते हैं। उनके शब्दों को उनके पूरे कॉन्टेक्स्ट के अलावा गलत समझा गया है। न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में मदनी ने कहा कि उनका इरादा जिहाद के पवित्र और ऐतिहासिक मतलब को हाईलाइट करना था। लेकिन वे यह पक्का करने की जिम्मेदारी नहीं निभा सके कि इसका गलत मतलब न निकाला जाए।

Read More

मैं लालची नहीं हूं पर मुझे नोबेल मिलना चाहिए, मैंने 8 युद्ध खत्म किए

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से नोबेल पीस प्राइज का मुद्दा उठाया है। ट्रम्प का कहना है कि अगर वे यूक्रेन युद्ध खत्म कर देते हैं तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने जिन युद्धों को खत्म किया, उसके लिए भी उन्हें शांति का पुरस्कार मिलना चाहिए था, हालांकि वे इसे लेकर लालची नहीं हैं। ट्रम्प ने दावा किया कि इस साल जिस महिला को नोबेल शांति पुरस्कार मिला है, उसने भी कहा कि यह पुरस्कार ट्रम्प को मिलना चाहिए…

Read More

सिंहस्थ मुख्यमंत्री के लिए सबसे बड़ी चुनौती, आशीष सिंह और रोशन सिंह   है सीएम मोहन यादव के ’नवरत्न’

उज्जैन। संभागायुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह के साथ ही कलेक्टर रौशन सिंह  भी सीएम डॉक्टर मोहन यादव के ’नवरत्नों’ में शामिल है। इनके अलावा अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला, सचिव आलोक सिंह, अपर सचिव डॉ. इलैया राजा टी, अपर सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे,  राजेश कुमार हिंगणकर, जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना भी शामिल है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऐसे अफसरों की टीम बनाई है जो सीएम सचिवालय से लेकर मैदान तक मोर्चा संभाल रखा है।…

Read More