प्लाट का फर्जी एग्रीमेंट कराकर बोकर्स ने हड़पे 30.50 लाख -धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस ने लिया हिरासत में

उज्जैन। कंट्रक्शन आफिस खोलकर लोगों को प्लाट दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी बोकर्स को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। बोकर्स के गिरफ्त में आने पर कुछ ओर धोखाधड़ी के शिकार लोग थाने पहुंच गये थे। ग्राम रातडिया में रहने वाले मयंक कछावा उर्फ बना पिता मेहरबानसिंह ने कुछ साल पहले ग्रेटर रतन एवेन्यू में तिरूपति कंट्रक्शन का आॅफिस खोलकर एमआर-5 मार्ग पर क्रिस्टल पार्क कालोनी में वास्तु अनुरूप मकान बनाकर देने लोगों को झांसा देना…

Read More

भागने की कोशिश कर रहे लव जिहादी को मारी गोली -पांच साथियों को लिया रिमांड पर, नाबा्रलिग को भेजा बाल संप्रेक्षणगृह

उज्जैन। लव जिहाद के मुख्य आरोपी ने बुधवार तड़के पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की और आरक्षक से बंदूक छीन ली। उसने पुलिस पर गोली चलाई जवाब में पुलिस ने भी फायर कर दिया। लव जिहादी के पैर में गोली लगी है। जिसका उपचार चरक अस्पताल में चल रहा है। घटिया तहसील के ग्राम बिछड़ोद में लव जिहाद को लेकर मंगलवार को बड़ा बवाल हुआ था। एसपी प्रदीप शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। 7 लव जिहादियों को कुछ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।…

Read More

नाबालिग के साथ अनैतिक काम करने वाला गिरफ्तार

उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र के दमदमा के पास राजीवनगर में रहने वाली नाबालिग 4 मई को लापता हो गई थी। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी, 2 दिन बाद नाबालिग वापस लौट आई। पुलिस को सूचना मिली थी नाबालिग को बयान के लिये थाने बुलाया गया। जिसमें नाबालिग ने बताया कि उसे माकडोन  के ग्राम झलारी में रहने वाला धर्मेन्द्र सोलंकी बहला-फुसला कर ले गया था और जबरदस्ती अनैतिक काम किया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और…

Read More

कार चालक ने बाइक पर सवार 3 को कुचला

  उज्जैन। रात 11:30 बजे के लगभग तेजगति से दौड़ती कार ने तीन से चार बाइक सवारों को कुचल दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। नीलगंगा थाना क्षेत्र के शांति पैलेस स्थित ब्रिज के पास तेजगति से दौड़ती कार ने एक के बाद एक बाइक पर सवार लोगों को टक्कर मार दी। लोगों को कुचलती हुई दौड़ रही कर को लोगों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक भाग निकला। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल लाया…

Read More

\ उज्जैन। उज्जैन ही ऐसी नगरी है जहां शिव ओर शक्ति दोनों विराजित हैं ओर यहां मां क्षिप्रा सबका मोक्ष करती है, इसी पुण्य पावन धरा पर शिव महापुराण कथा का आयोजन होना, मानव के संपूर्ण जीवन को सार्थकता प्रदान करता है। यह बात झलारिया मठ में 2 मई से 8 मई तक आयोजित हो रही शिव महापुराण कथा में जावद नीमच निवासी पंडित आचार्य रूद्र देव त्रिपाठी महाराज ने कही। उज्जैन में बाबा महाकाल की सन्निधि में इस कथा का आयोजन बेगू राजस्थान निवासी प्रेमलता चंद्र कुमार झवर के…

Read More

पहलगाम का बदला लेने पर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए की आतिशबाजी

उज्जैन। पहलगाम में निर्दोषों की हत्या का बदला लेने पर उज्जैन ऑटो डील एसोसिएशन द्वारा आतिशबाजी करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम एस झालानी, राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत ने अपना पराक्रम दिखाकर दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया। अब आतंकी भविष्य में ऐसा दुस्साहस करने की हिम्मत नहीं करेंगे। इस दौरान कमल गोयल, सुरेंद्र शर्मा, रूपनारायण डोडिया, कमल यादव, विकास झालानी, राजकुमार बजाज, धर्मेन्द्र चौहान, सुनील नानवानी, दिनेश आहूजा, जितेंद्र गेहलोत, राजेंद्र बैरागी आदि ने भारतीय सेना की जय हो…

Read More

खुसूर-फुसूर तो क्या इस बार भी आयोजन बगैर एक्ट के होगा

खुसूर-फुसूर तो क्या इस बार भी आयोजन बगैर एक्ट के होगा वर्ष 2028 में शहर में बडे आयोजन को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। इसमें धीरे-धीरे गति आती जा रही है लेकिन सवाल फिर वही खडा हो रहा है कि इस धीमी गति के चलते अब तक जितने कार्य स्वीकृत हुए हैं और जो काम आयोजन की आवश्यकता के अनुसार किए जाने हैं क्या वे समय पर पूरे हो सकेंगे। कुछ समय पूर्व प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया ने आकर इन कामों का धरातल देखा था। उनके यहां…

Read More

न यातायात के सिग्नल व्यवस्थित चल रहे न वाहन चालक उज्जैन की राह अजब गजब,ट्राफिक सिग्नल दिखावे के बचे -चामुंडा माता से शहर आने वाले सभी मार्ग दिन में सुकड कर आधे

  उज्जैन। शहर में यातायात व्यवस्था के बूरे हाल हैं। न तो यातायात के सिग्नल व्यवस्थित चल रहे हैं और न ही वाहन चालक ही सिग्नलों का पालन करते हुए व्यवस्थित ही चल रहे हैं। शहर की राह अजब गजब हो गई है। यातायात सिग्नल दिखावे के रह गए हैं। यातायात के हाल ऐसे हो चुके हैं कि चामुंडा माता से शहर आने वाले एवं नए शहर जाने वाले मार्ग दिन में सिकुड कर आधे हो रहे हैं। चामुंडा माता चौराहे से शहर की तरफ आने वाले प्रेमछाया और मालीपुरा…

Read More

कान्ह का प्रदुषित पानी जलीय जीवों के लिए हानिकारक बना शिप्रा में प्रदुषण से मछलियों के मरने का क्रम मावठे से कम हुआ -दो से तीन घाटों पर मरी मछलियों की स्थिति और बदबू के हाल

  उज्जैन । गर्मी के इन दिनों में मोक्षदायिनी शिप्रा में घाटों पर पानी रूका हुआ है। कुछ घाटों पर पानी रोक देने एवं प्रदुषण से मछलियों के मरने का सिलसिला चल रहा है। मरी हुई मछलियों के पानी में तैरते रहने और घाट किनारे आने से श्रद्धालु आहत हो रहे हैं।  मरी मछलियों की स्थिति देखकर पर्याप्त पानी नहीं होने के साथ ही गंदे नालों का प्रदुषित पानी जलीय जीव के जीवन के लिए घातक हो रहा है। वैसे पिछले तीन दिनों से मावठा गिरने और हवाओं के चलने…

Read More

सारंगपुर के भक्त ने महाकाल को  चढ़ाया चांदी का छत्र, हार, भोग पात्र

उज्जैन। मध्यप्रदेश के सारंगपुर से आए भक्त अध्ययन कुमार ने बुधवार को महाकाल मंदिर के  पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी, श्रेयस चतुर्वेदी की प्रेरणा से चांदी का एक छत्र, एक हार व एक भोग पात्र चढ़ाया जो कि 1127.400 ग्राम चांदी से निर्मित है। मंदिर समिति के लोगों ने चांदी की सामग्री प्राप्त कर नंदीहॉल में दानदाता भक्त का सम्मान किया। इसी प्रकार नईदिल्ली के भक्त ने गुप्त दान के रूप में चांदी का एक जल पात्र भी दान दिया जिसका वजन 7163.000 ग्राम है। 

Read More