April 26, 2024

भोपाल। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना प्रदेश के अगले पुलिस मुखिया बनेंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सुधीर सक्सेना के नाम पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी सहमति दे दी है।पुलिस महानिदेशक की दौड़ में पवन जैन,अरविंद कुमार,राजीव टंडन शामिल थे। सुधीर सक्सेना कई अहम पदों पर रहते हुए खुद को साबित कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक सुधीर सक्सेना को ओएसडी बनाने के आदेश जल्द ही जारी होने की संभावना है। गौरतलब है कि वर्तमान पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी अगले महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं।