April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। पहले पर्दे पर अभिनय की छाप छोड़ चुके लोकप्रिय अभिनेता सोनू सूद अब सियासी सफर में भी किस्मत आजमाने वाले हैं। आने वाले 10 दिनों में सोनू सूद अपनी पार्टी का ऐलान कर देंगे। राजनीति में उतरने के बारे में सोनू सूद ने खुद जानकारी दी है। चर्चाएं जोरों पर थी कि सोनू सूद पांच जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगे। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिर्फ इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है, ये सिर्फ अफवाहे हैं। सोनू सूद 4 जनवरी को जरूरतमंद लड़कियों और आशा वर्करों एक हजार साइकिल भी बांटेंगे।