उज्जैन। 16 माह पहले मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को विशेष न्यायालय ने 20 साल की कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। मामला नागदा थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर का था। आरोपी सुरेश वर्रा पिता मन्नालाल माली 44 साल का क्षेत्र में रहने वाली 3 साल 11 माह की बालिका के घर आना जाना था। सुरेश मासूम के दादा का परिचित था, 26 फरवरी 2024 को वह बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था और दुष्कर्म का प्रयास किया था। बालिका को परिजनों ने रोता देखा तो घटनाक्रम सामने आया था। थाना प्रभारी रहे धनसिंह नलवाया ने बालिका के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सभी सक्ष्यों को एकत्रित कर 22 अप्रैल 2024 को चालान विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया था। 16 माह चली सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) चंद्रसेन मुवेल ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 साल की सजा से दंडित किया। न्यायालय में शासन की ओर से रेवत सिंह ठाकुर, विशेष लोक अभियोजक, नागदा द्वारा पैरवी की गई।
संबंधित समाचार
-
मोहर्रम से पहले घोड़े के जुलूस में विवाद युवकों के बीच चले लाठी-डंडे,: पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
उज्जैन। मोहर्रम से पहले निकलने वाले घोड़ों के जुलूस के दौरान विवाद सामने आया है। शहर... -
आदिवासी महिला से गैंगरेप: वायर चोरी करने आए बदमाशों ने पति को भी पीटा;
उज्जैन। गांव में चोरी करने आए बदमाशों ने आदिवासी महिला (30) से गैंगरेप की वारदात को... -
श्रद्धालु को ई-रिक्शा की छत पर बैठाया:रिक्शा ओवरलोड करके घुमाया, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच ई-रिक्शा चालक की...