खरगोन। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 11 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में ऊन थाना पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी अर्जुन पिता रुमला निवासी कड़वापानी पर पुलिस अधीक्षक ने 3000 रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 25 नवंबर 2025 को फरियादी ने ऊन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी किशोरी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला- फुसलाकर ले गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडि़ता को 30 जनवरी को दस्तयाब किया। महिला थाना खरगोन में पीडि़ता के बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर अर्जुन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में अर्जुन वारदात के बाद से ही फरार था। अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन वह बार-बार ठिकाने बदल रहा था। अंतत: 22 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर वह गांव कड़वापानी स्थित घर से पकड़ा गया। न्यायालय खरगोन में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
11 माह से फरार नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: न्यायिक अभिरक्षा में भेजा