10 अध्ययनशालाओं को मिलाकर बनाई 5अध्ययनशाला: घटेगा ​विश्वविद्यालय का आर्थिक भार

इंदौर। देवी अहिल्या विवि प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लेकर 10 अध्ययनशालाओं को आपस में मिलाकर 5 अध्ययनशाला घोषित कर दिया है। यह फैसला ‘ईसी’ ने लिया है।  विवि से दी गईं जानकारी अनुसार यह आदेश ​विश्वविद्यालय की विद्या संबंधी योजना एवं मूल्यांकन बोर्ड की 18 मार्च को हुई बैठक की अनुशंसा के कार्य-विवरण पर कार्य-परिषद की बैठक (26 मार्च-2026)में लिए गए निर्णयानुसारविश्वविद्यालय ने लिया है।        इसके अंतर्गत ​गणित अध्ययनशाला और स्कूल सांख्यिकी अध्ययनशाला दे.अ.वि.वि. इन्दौर का संविलीयन कर विभाग का नया नाम ‘गणित एवं सांख्यिकी अध्ययनशाला’ दे.अ.वि.वि. इन्दौर किया गया है।      ऐसे ही ​योग अध्ययनशाला को शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के साथ संविलीयन कर विभाग का नाम ‘शारीरिक शिक्षा एवं योग अध्ययनशाला देअविवि इन्दौर किया गया है।
       इसी प्रकार ​आजीवन शिक्षण अध्ययनशाला को दीनदयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र में मिलाकर कर विभाग का नया नाम ‘दीनदयाल उपाध्याय आजीवन शिक्षण अध्ययनशाला’ देअविवि इन्दौर किया है।      कुलसचिव के आदेशानुसार ​सेंटर फॉर लॉजिस्टिक का स्कूल ऑफ एविएशन, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी एण्ड मैनेजमेंट में तथा ​जीव रसायन अध्ययनशाला का जीवन विज्ञान अध्ययनशाला, देअविवि इन्दौर में संविलीयन कर विभाग का नाम ‘जीवन विज्ञान एवं जीव रसायन अध्ययनशाला’ देअविवि इन्दौर कर दिया है।
======
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment