ज्जैन| सिंहस्थ2028 में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इनमें से भी 80 फीसदी श्रद्धालुओं के सड़क मार्ग से आने का अनुमान है। ऐसे में पर्याप्त स्तर पर वाहन पार्किंग के प्रबंधन की प्लानिंग की जा रही है। इस कवायद में प्रारंभिक जानकारी सामने आई कि इंदौर-देवास की तरफ से आने वाले वाहन गंगेडी, धरमबड़ला, सिकंदरी, दाउदखेड़ी, हाटकेश्वर एवं गोठड़ा में पार्क हो सकेंगे।सोमवार को संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग के लिए प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल से घाट तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहुंच मार्ग सुगम औरबाधारहित रखे जाएं। श्रद्धालुओं को शिप्रा घाट तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। प्रमुख स्नान के दिनों के लिए वैकल्पिक पार्किंग का प्लान भी रखें, जिससे अधिक वाहनों के आने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था रहे। सिंहस्थ की तैयारियों के साथ प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है कि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन, पार्किंग एवं आवागमन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इसी उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के समन्वय से एक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित कार्य योजना तैयार की जा रही है।
सिंहस्थ-2028 में वाहन गंगेडी, धरम बड़ला, सिकंदरी, दाउदखेड़ी, हाटकेश्वर गोठड़ा में पार्क हो सकेंगे