सिंहस्थ द्वार के समीप शिप्रा नदी के छोटे पुल पर एक और समांतर पुल बनाया जाएगा  मिट्टी परीक्षण का कार्य हुआ शुरू, सिंहस्थ के पहले बनकर हो जाएगा तैयार

उज्जैन। उज्जैन में सिंहस्थ की भीड़ को देखते हुए शिप्रा नदी पर एक और पुल बनाया जाएगा। यह पुल सिंहस्थ द्वार के समीप छोटे पुल के समांतर बनेगा। पुल का कार्य शुरू हो चुका है पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा छोटे पुल पर शिप्रा नदी के अंदर मशीनों से मिट्टी का परीक्षण किया जा रहा है। उसके बाद जल्द ही पुल का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। सिंहस्थ को लेकर कई निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसी के चलते शिप्रा नदी पर भी एक और पुल बनाने की तैयारी की जा रही है। वैसे तो सिंहस्थ की भीड़ को देखते हुए शिप्रा नदी पर कई अस्थाई पुल बनाए जाएंगे। लेकिन सिंहस्थ द्वार के समीप छोटे पुल के समानांतर एक नए पुल का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य शुरू हो चुका है। तथा अभी नदी में मशीनों द्वारा मिट्टी का परीक्षण किया जा रहा है उसके बाद जल्द ही पुल के निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। यह पुल छोटे पुल के समांतर बनाया जाएगा। पिछले कई दिनों से छोटे पुल पर मशीनों द्वारा नए पुल बनाने के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य किया जा रहा है मशीनों द्वारा नदी की गहराई के अंदर मिट्टी की क्षमता जांची जा रही है। इसके बाद जल्द ही पुल के निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
 सिंहस्थ द्वार के समीप बना छोटा पुल कई वर्षों पुराना
शिप्रा नदी पर सिंहस्थ द्वार के समीप बना छोटा पुल वर्षों पुराना है तथा इस पुल का उपयोग भी अधिक होता है इस पुल का उपयोग दोनों तरफ से निकलने वाले लोग करते हैं।2004 व 2016 के सिंहस्थ मैं भी इस पुल का ही ज्यादातर उपयोग हुआ था। इस पुल पर सिंहस्थ के दौरान लोगों की खचाखच भीड़ रहती थी ऐसे में इसके नजदीक एक और नया पुल बनने से लोगों को निकलने में आसानी होगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment