सुरक्षा का डिजिटल कवच, पुलिस की त्रिस्तरीय निगरानी -अवंतिका नगरी में आज रंगपचमी की गैर के साथ कृष्ण-सुदामा रंगोत्सव

उज्जैन। अवंतिका नगरी की रंगपंचमी पर निकलने वाली पारंपरिक गैर के साथ महाकालेश्वर ध्वज यात्रा के दौरान उमड़ने वाले जनसैलाब की सुरक्षा के लिए पुलिस ने डिजिटल कवच के साथ त्रिस्तरीय निगरानी शुरू कर दी है। रंगपंचमी पर आज नगर गैर के साथ कृष्ण सुदामा रंग उत्सव की मस्ती का नजर अवंतिका नगरी में दिखाई देगा, वही शाम को महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली ध्वज यात्रा में भी आस्था के साथ रंग गुलाल दिखाई देगा। रंग उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी गृहनगर में होगी। जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा…

Read More

पत्नी को चाकू मारकर भागा शराबी पति

उज्जैन। काम पर जाने के लिये निकली 2 बच्चों की मां को रास्ते में शराबी पति ने रोका और विवाद करते हुए चाकू मार दिया। हाथ पर चाकू लगने से महिला लहूलुहान हो गई। पति हमला करने के बाद भाग निकला। फाजलपुरा नगर कोट क्षेत्र में रहने वाली नीतू 40 साल एक वर्ष पहले पति भगवानसिंह से अलग हो गई थी और 2 बच्चों के साथ रहकर उनके पालन-पोषण के लिये घरों में बर्तन साफ करने के साथ झाडू पोछा लगाने का काम करती है। शनिवार सुबह वह घर से…

Read More

क्षिप्रा में डूबते हरियाणा के युवक की बचाई जान

उज्जैन। क्षिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर शनिवार सुबह युवक पानी की गहराई में चला गया। उसे डूबता देख होमगार्ड सैनिक और मां क्षिप्रा तैराक दल के सचिव ने छलांग लगाई। कुछ देर में युवक बचाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हरियाणा का रहने वाला अंकित पिता राजेन्द्र सेनी 23 साल पिता और रिश्तेदार के साथ शनिवार को देवदर्शन के लिये उज्जैन आया था। तीनों आस्था का नहान करने के लिये क्षिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचे। जहां अंकित नहान के लिये पानी में उतर गया। उसे गहराई…

Read More

निर्माणाधीन पुल के नीचे से आवाजाही, लोगों की जान जोखिम में निर्माणाधीन पुल के ऊपर क्रेन वजनी सामान चढ़ाती रहती है और पुल के नीचे से वाहन निकलते रहते हैं

उज्जैन। इंदौर रोड शांति पैलेस चौराहे पर पुल का निर्माण चल रहा है। लेकिन खास बात यह है कि यहां से निकलते समय वाहन चालकों को किस तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। इस और किसी का ध्यान नहीं है। यहां से वाहनों को निकालने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं छोड़ी है। इस कारण वाहन रेंगते हुए निकल रहे हैं ना ही कोई वैकल्पिक मार्ग है। जिससे कि वाहनों की अलग-अलग आवाजाही की जा सके। इस मार्ग पर फैली अव्यवस्था के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।…

Read More

हिरासत में आये चाकू लेकर घूम रहे 2 बदमाश

उज्जैन। रंगपंचमी से एक दिन पहले सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई थी। हर थाना क्षेत्र में संदिग्धों और बदमाशों पर नजर रख धरपकड़ शुरू की गई। इस दौरान नीलगंगा थाना पुलिस ने दोपहर में बंधन गार्डन के आगे से महावीरबाग में रहने वाले ईशान पिता विक्रम यादव को रोक तलाशी ली। उसके पास से चाकू बरामद हो गया। वहीं दाऊदखेड़ी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास अम्बेडकर नगर में रहने वाले सौरभ पिता नकुश को संदिग्ध हालत में देख पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास…

Read More

बुरी नजर का आरोप लगाकर 2 युवकों से मारपीट

उज्जैन। उन्हेल के ग्राम पासलोद में रहने वाले अरूण पिता निर्भयसिंह भाटी मोंगिया 26 साल और कुलदीप पिता लालसिंह राजपूत 20 साल के साथ पासलोद में रहने वाले पप्पू और उसके साथियों ने साली पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाकर रबड़ के पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।  मामला उन्हेल थाना पुलिस के पास पहुंचने पर अरूण भाटी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। अरूण का कहना था कि उन पर बेवजह का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना था कि मामले…

Read More

सफाई को लेकर 2 पक्षों में चले लात-घूंसे और पाइप

उज्जैन। खाराकुआ थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद के पीछे मुस्लिम समुदाय के 2 पक्षों में प्लाट की साफ-सफाई को लेकर लात-घूंसों के साथ पाइप चल गये। दोनों पक्षों के बीच विवाद होता देख अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद करने वालों को थाने ले आई। जहां विवाद में घायल लोगों को मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं मुजाहिद पिता एजाज अहमद निवासी जामा मस्जिद की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। मुजाहिद ने बताया कि उसे और चाचा के लड़के वसीम…

Read More

रंजीश में भाईयों पर हमला, बीच-बचाव में दादा घायल

उज्जैन। माकडोन के ग्राम भगवतपुर में शुक्रवार रात पुरानी रंजीश के चलते दिनेश पिता इंदरसिंह गुर्जर 19 साल और उसके भाई विनोदसिंह गुर्जर पर गांव में रहने वाले भगतसिंह, देवीसिंह, निर्भयसिंह, तूफानसिंह, ईश्वरसिंह सहित 4-5 अन्यों ने लाठियों से हमला कर दिया। दोनों भाईयों को बुरी तरह से पीटा जा रहा था। तभी दोनों भाईयों के दादा इंदूसिंह गुर्जर 80 साल बीच-बचाव के लिये पहुंचे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। माकडोन थाना पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को…

Read More

अवैध शराब के साथ गिरफ्त में आया सांवेर का युवक

उज्जैन। सर्कल भ्रमण के दौरान शुक्रवार-शनिवार रात नानाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद चैक शर्ट पहने बिना नंबर की नीली एक्टिवा से अवैध शराब लेकर तारामंडल के पास किसी को देने आया हुआ है। पुलिस टीम ने तारामंडल के आसपास घेराबंदी की। सूचना के मुताबिक एक युवक एक्टिवा पर दिखाई दिया। जिसे योजना बनाकर पकड़ा गया। उसके पास से झोले मिला, जिसमें देशी शराब भरी हुई थी। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति का नाम सौदान पिता नरसिंह राठौर 41 साल निवासी ग्राम हिण्डोलिया तहसील सांवेर जिला…

Read More