ससुराल में मार पीटकर बहू-बच्चे को ले गए:मायके से आए थे 12 से ज्यादा लोग, वीडियो आया सामने

उज्जैन।उज्जैन के नाका सम्राट नगर क्षेत्र में ससुराल पक्ष ने बहू के मायके पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने और बहू व बच्चे को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस को सौंपा गया है।ड़ित परिवार के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 12 से 15 लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और बहू व बच्चे को जबरन अपने साथ ले गए।वीडियो में दिखी दोनों पक्षों की झड़प-घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक यह कहते हुए सुनाई देता है कि “थाने से ले जाना”, लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment