लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से भारत लाया जा रहा

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में वांटेड है, बाबा सिद्दीकी-मूसेवाला के मर्डर का आरोप

ब्रह्मास्त्र मुंबई

गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। उसके बुधवार सुबह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है। अमेरिका से कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया गया है, इनमें भारत के 3 लोग हैं। अनमोल के अलावा दो लोग पंजाब के हैं।
गैंगस्टर अनमोल अप्रैल, 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में वांटेड आरोपी है। वह पिछले साल मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी भी है। अनमोल का नाम 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनमोल को अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के कारण गिरफ्तार किया गया था। अब उसे भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। वह भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की वांटेड लिस्ट में है। एनआईए ने उस पर 10 लाख का इनाम भी घोषित किया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment