काठमांडू।नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 126 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 1 सीट जीतने के साथ 95 सीटों पर आगे चल रही है। यह पार्टी 2022 में बनी थी।वहीं गगन थापा की पार्टी नेपाली कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है, जबकि 10 सीटों पर आगे है। वहीं केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल भी 9 सीटों पर आगे है। केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर बालेन शाह से करीब 4 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। ओली ने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था।पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद गुरुवार को हुए चुनाव में 60% से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।
भारत विरोधी ओली 4000 वोटों से पीछे: अपने गढ़ में मिल रही हार, पुरानी पार्टी RSP सबसे आगे