बेंगलुरु। बेंगलुरु में निजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के खिलाफ स्टूडेंट को आतंकी कहने पर शनिवार को केस दर्ज हुआ। यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है। घटना का 58 सेकेंड का वीडियो वायरल है।न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पुलिस ने मामले पर खुद से नोटिस लिया। घटना 24 मार्च की है।एफआईआर के मुताबिक, विशेष समुदाय के छात्र ने प्रोफेसर से क्लास से बाहर जाने की परमिशन मांगी। इस पर प्रोफेसर को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा- शर्म नहीं आती तुमको… आतंकी।प्रोफेसर यहां नहीं रुके, उन्होंने कहा, ‘मैंने सोचा था कि मैं आज बहुत शांत रहूंगा। ईरान युद्ध तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से हुआ। ट्रम्प तुम्हें ले जाएगा। तुम बेवकूफ हो…तुम नरक में जाओगे।’
प्रोफेसर ने स्टूडेंट को आतंकी कहा, सस्पेंड:आरोप- पीड़ित का सर्पोट करने पर छात्रों को सस्पेंड किया