दिन के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट,सूर्य गायब रहा मोंथा का असर हवा चली 10 किमी की गति से, तापमान भी गिरा

 

 

उज्जैन।  मोंथा तुफान का असर पश्चिमी मधप्रदेश तक देखने को मिल रहा है। मंगलवार को तुफान आंध्र प्रदेश में तट से टकराया है। उसके बाद यहां ठंडी हवाओं ने 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड ली है। बारिश के आसार बराबर बने हुए हैं। बुधवार को भी‍ दिन भर सूर्य बादलों की ओट से बाहर नहीं निकल सका है। ठंडी हवाओं ने दिन के अधिकतम तापमान को नीचे ढकेल दिया है और इसमें एक दिन पूर्व की अपेक्षा करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र और उत्तरी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ चक्रवार्ती तूफान से धार्मिक नगरी का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बुधवार को दिन और रात के तापमान में 2.5 डिग्री का फासला रह गया। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने ठंड बढ़ा दी है।आमजन ठंडी हवाओं के समक्ष कपकपाने लगा और उनी वस्त्रों का सहारा लेना उसकी मजबूरी बन गया। शाम होते होते तो अनेक लोग उनी वस्त्रों में देखे जाने लगे।

अक्टूबर माह का तीसरा सप्ताह बीतने के बाद मौसम विभाग ने बदलाव के संकेत जारी कर दिए थे। मध्य अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र और उत्तरी क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलता दिखाई दे रहा है। इसी बीच चक्रवाती तूफान मोंथा ने दस्तक दे दी। जिसके चलते मौसम में एकाएक बड़ा बदलाव आ गया है। शहर में दो दिन से आसमान में छाए बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। सोमवार को बारिश भी हुई। मंगलवार शाम अंधेरा ढलने के बाद शहर में धुंध छाने लगी थी। जैसे-जैसे अंधेरा बढ़ रहा था, धुंध के साथ ओस की बूंदे भी गिरने लगी थी। रात में ही ठंड बढ़ने से सड़‌कों पर जल्द ही सन्नाटा पसर गया था। लोग गर्म कपड़ों में दुबकते नजर आ रहे थे।

हल्के कोहरे का असर-

बुधवार भौर होने पर धार्मिक नगरी कोहरे की आगोश में दिखाई दी। सुबह 9 तक धुंध छाई हुई थी, आमतौर पर सुबह जल्द शुरू होने वाला आवागमन और गतिविधियां पूरी तरह से रफ्तार नहीं पकड़ सकी थी, बाजार में दुकान भी देरी से खुली और दिन भर 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। बुधवार को भी सूर्य देव दिखाई नहीं दिए।

शासकीय जीवाजीराव वेधशाला से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार को  दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया मंगलवार के मुकाबले दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले मंगलवार बुधवार रात न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में मात्र 2.5 डिग्री का फासला रह गया ।

बादल छटने से बढेगी ठंड-

वेधशाला के अनुसार उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवा से तापमान में कमी आई है आसमान साफ होने पर हवा की गति और तेज होगी और मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। वैसे इस बार ठंड का आगाज नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद थी लेकिन मौसम की दो प्रणालियों के सक्रिय होने के साथ चक्रवार्ती तूफान की दस्तक से पहले ही मौसम पूरी तरह से

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment