डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस: स्टूडेंट पर कार चढ़ाने की कोशिश ; कमेटी करेगी कार्रवाई

रतलाम।रतलाम के डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज के पांच-सात साथी स्टूडेंट्स को कुचलने की कोशिश करने वाले पीजी स्टूडेंट के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भी घटना को संज्ञान में लेते हुए पूरा मामला कॉलेज की अनुशासन समिति को भेजा है। समिति जांच के बाद कॉलेज स्टूडेंटों के खिलाफ कॉलेज से निष्कासन की कार्रवाई कर सकती है।

बता दे कि 4 मार्च की शाम 4 बजे कॉलेज में होली खेलने के दौरान पीजी रेसिडेंट डॉक्टरों (स्टूडेंट) में विवाद हो गया था। होली खेलते समय पीजी रेसिडेंट डॉ. रजत अली खान अपन कार लेकर स्टूडेंट के बीच आ गए थे। जब उन्हें दूसरे रास्ते से जाने को कहा तो विवाद हो गया था।

डॉ. रजत अली खान ने स्टूडेंट के ऊपर अपनी कार क्रमांक RJ 18 UB 1333 को तीन बार चढाने की कोशिश की थी। एक बार रिवर्स लेकर भी दोबारा आने पर कुछ छात्रों ने अपनी जान बचाते हुए कार को रोकने के लिए पत्थर फेके थे। इसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटो में विवाद और मारपीट हो गई थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment