टैंकर की बोलेरो से टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल

ब्रह्मास्त्र कुरनूल

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां कल्लूदेवकुंटा गांव के पास गुरुवार सुबह बजरी से लदे एक टैंकर की बोलेरो से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग चिक्कबल्लापुर के रहने थे।

ये श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कल्लूदेवकुंटा के पास विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट और बजरी से लदे एक टैंकर की बोलेरो से टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य की इलाज के बाद मौत हो गई। बोलेरो का पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के पुर्जे सड़क पर बिखरे दिखाई दिए। काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। गाड़ी में ही कुछ लोग बुरी तरह फंस गए। इन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। मौके पर भीड़ जुट गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment