उज्जैन चिमनगंज थाना क्षेत्र में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें महिलाओं सहित दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात जीरो पॉइंट ब्रिज के पास राज रॉयल कॉलोनी की है।जानकारी के अनुसार कॉलोनी के लोग भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर वहीं रहने वाले दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।हथियार और डंडों से किया हमला-आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोग डंडे और हथियार लेकर पहुंचे और कॉलोनी के लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान कई लोगों के साथ मारपीट की गई, जिसमें महिलाएं भी घायल हुई ।
जीत का जश्न मनाने पर मारपीट: 2 समुदायों में चले लाठी-डंडे,पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद; 10 से ज्यादा घायल