जिले के 2426 स्कूलों में दोपहर 2 से 4.30 बजे के मध्य होगा आयोजन बोर्ड पैटर्न पर होगी पांचवीं, आठवीं की परीक्षा -मदरसे भी शामिल,दोनों कक्षाओं के 60 हजार 719 विद्यार्थी हैं परीक्षा के लिए पंजीबद्ध

 

उज्जैन। जिले में  शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी । जिले में 2426 शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के 60 हजार 719  विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 से 4.30 बजे के मध्य आयोजित होगी। इस बार परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही है।

प्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एंव 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। 5वीं की परीक्षा 26 फरवरी एवं 8वीं की 28 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा के लिए जिले भर में शासकीय एवं अशासकीय 2हजार 426 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा निर्देश भी मिल चुके हैं।

मदरसा विद्यार्थी भी रहेंगे शामिल-

जिला शिक्षा केन्द्र के डीपीसी अशोक त्रिपाठी के अनुसार  जिले में कक्षा 5वीं में 32 हजार 121 विद्यार्थी एवं कक्षा 8वीं के 28 हजार 598 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन परीक्षाओं में शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ निजी स्कूलों एवं मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। जिले में  करीब 1562 शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी एवं करीब 20-25 मदरसों के साथ शेष अशासकीय विद्यालयों के परीक्षार्थी इसमें बैठेंगे।

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर होगी परीक्षा-

विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार भाषा विषय के पृथक प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। अन्य विषयों के प्रश्न पत्र राज्य द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों के आधार पर बनाए गए हैं।

पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का सत्यापन परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष पहल की गई है। विशेष आईटी पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल से विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, केन्द्राध्यक्षों की मैपिंग, सामग्री वितरण, रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उपस्थिति दर्ज करने, मूल्यांकन कार्य एवं अंकसूची जारी करने की व्यवस्था भी इसी पोर्टल से की जाएगी।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment