चौड़ीकरण के विरोध में आज फिर प्रदर्शन:रहवासियों ने ब्रिज पर किया चक्का जाम

उज्जैन।उज्जैन में एमआर-4 रोड चौड़ीकरण के विरोध में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रहवासियों ने पाटीदार ब्रिज पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रहवासियों की मांग है कि सड़क को 24 मीटर के बजाय 18 मीटर तक ही चौड़ा किया जाए।सिंहस्थ 2028 को देखते हुए चल रहा चौड़ीकरण-प्रशासन सिंहस्थ 2028 के दौरान आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए शहर में कई मार्गों के चौड़ीकरण का काम कर रहा है। इसी योजना के तहत एमआर-4 मार्ग को रणकेश्वर धाम से गाड़ी अड्डा तक 24 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव है।190 मकान और दुकानों पर असर की आशंका

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment