उज्जैन। शहर में चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाने के लिए डेडलाइन जारी की गई है। अगर इस अवधि में भवन स्वामी खुद अपना मकान तोड़ता है तो ठीक नहीं तो इसके बाद नगर निगम अपने संसाधनों से मकान को तोड़ने की कार्रवाई करेगा। डेडलाइन के हिसाब से भवन स्वामियों को 10 जून तक खुद अपने हिसाब से मकान तोड़ना होगा नहीं तो नगर निगम की गैंग अपने संसाधनों से मकानों को तोड़ने की कार्रवाई। चोड़ी करण के कार्य में तेजी लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।सबसे पहले चौड़ीकरण के तहत सड़क व नाली का निर्माण शुरू किया जाएगा। नगर निगम द्वारा कोयला फाटक से लक्ष्मी अपार्टमेंट विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट से तेलीवाड़ा चौराहा तक प्रथम चरण में मार्ग चोड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है कोयला फाटक के मार्ग वाले हिस्से में 110 मकान में से 85 फ़ीसदी मकान तोड़े जा चुके हैं वही वीडी क्लॉथ मार्केट वाले रोड पर अभी 50 फ़ीसदी मकान ही टूट पाए हैं इस हिस्से में मकान तोड़ने की प्रक्रिया धीमी चल रही है इस कारण चिंता जताई जा रही है। तथा चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाने के लिए महापौर मुकेश टटवाल ने मकान तोड़ने की अवधि 10 जून तक रखी है। इस अवधि में भवन स्वामियों को खुद अपना मकान तोड़ना होगा नहीं तो डेडलाइन खत्म होने के नगर निगम की टीम अपने संसाधनों से मकानों को तोड़ने की कार्रवाई करेंगी।
संबंधित समाचार
-
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा
उज्जैन। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले... -
पारिवारिक विवाद में 2 महिलाओं ने लगाई फांसी
उज्जैन। पारिवारिक विवाद में बुधवार-गुरूवार के बीच गुजरे 12 घंटे में 2 महिलाओं ने फांसी लगाकर... -
रिमांड पर मादक पदार्थ के साथ हिरासत में आये युवक एक पास मिली एमडी ड्रग्स तो दूसरे के पास स्मैक
उज्जैन। धार्मिक नगरी को नशा मुक्त बनाने के अभियान में एक बार फिर 2 युवकों को...