गिरफ्त में आया नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला युवक -4 माह पहले किया था शोषण, 6 घंटे में पकड़ाया

0000000000

उज्जैन। नाबालिग को अकेला पाकर 4 माह पहले दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने मामला सामने आने के बाद 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
चिंतामण थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 17 साल की बालिका को परिजन शनिवार शाम थाने लेकर पहुंचे थे। जहां नाबालिग ने बताया कि उसके माता-पिता प्रतिदिन सुबह मजदूरी पर चलते जाते है, वह घर पर अकेली रहती है। 4 माह पहले गांव के रहने वाले अमन पिता संजू चौहान ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अनैतिक काम किया था और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। वह काफी डर गई थी। जिसके चलते परिजनों को घटना नहीं बताई। परिजनों ने बताया कि पेट दर्द होने पर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां गलत काम होना सामने आया। थाना प्रभारी हेमराज यादव के अनुसार मामला नाबालिग के साथ अनैतिक काम और धमकी देने का होना पर आरोपित युवक अमन के खिलाफ संगीन धारा में प्रकरण दर्ज किया गया और गिरफ्तारी के लिये एसआई चुन्नीलाल माले, प्रधान आरक्षक राहुल कुशवाह, गणेश कुमार, महिला आरक्षक प्रेरणा की टीम बनाई गई। अमन के ठिकानों का पता लगाया गया और दबिश दी गई। 6 घंटे में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment