गाय का कटा सिर मिलने के मामले में दंपती समेत3 गिरफ्तार; मांस के टुकड़े हांडी में रखे थे

रतलाम।रतलाम के राजीव गांधी सिविक सेंटर परिसर में मिले गाय के कटे सिर के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सिर और गौवंश के मांस के टुकड़े को भी जांच के लिए सागर लैब भेजा जाएगा।गाय का कटा सिर मिलने के बाद गुरुवार को शहर में तनाव की स्थिति हो गई थी। हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया था। बड़ी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गाय के कटे सिर को लोकेंद्र टॉकिज चौराहे पर रखा चक्काजाम कर दिया था। दोपहर 1 बजे से विरोध शुरू हुआ जो शाम करीब 6 बजे खत्म हुआ था।पदाधिकारियों का कहना था कि सिविक सेंटर के जिस क्षेत्र में गाय को काटा गया है वहां पर लकड़ियों पर मांस टंगा हुआ था और कुछ पकाने किलए हांडी में रखा था। पास में ही गाय का कटा सिर था। चूंकि क्षेत्र नगर निगम से जुड़ा है तो उनके अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है। 7 दिन जांच कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद सभी माने थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment