वाराणसी। वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग करने वाले डॉक्टर के घर पर यूपी-मुंबई एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो ने छापेमारी की। टीम मंगलवार दोपहर डॉक्टर के घर पहुंची। उसके मोबाइल-लैपटॉप और प्रिंटर को कब्जे में लिया। इसके बाद डॉक्टर के घरवालों और बेटे से पूछताछ की। टीम करीब 7 घंटे तक डॉक्टर के घर में रही। जाते समय टीम मोबाइल, लैपटॉप और प्रिंटर भी साथ ले गई है। वहीं, डॉक्टर के बैंक अकाउंट की डिटेल में लाखों रुपए के टर्नओवर का पता चला है। साथ ही डॉक्टर का पाकिस्तानी लोगों और कश्मीर के संगठनों से कनेक्शन भी मिला है।
काशी में डॉक्टर के लैपटॉप से मिला आतंकी कनेक्शन