ऑफिस का ताला तोड़ 2 लाख की चोरी:पड़ोसी ने मालिक को दी सूचना, दो संदिग्धों की तलाश

इंदौर।शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित लोहा मंडी में बदमाशों ने एक ऑफिस का ताला तोड़कर करीब 2 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी ऑफिस मालिक को तब लगी जब सामने रहने वाले व्यक्ति ने फोन कर शटर का ताला टूटा होने की सूचना दी।

इधर व्यापारी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश ताला तोड़कर चोरी करने नजर आए हैं। फुटेज पुलिस को सौंपे गए हैं। मामले में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार फरियादी सुनील कुमार राजचंदानी (56) निवासी संजना पार्क अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पास बिचौली मर्दाना ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका ऑफिस मनवानी कॉम्प्लेक्स, मालवा ट्रांसपोर्ट के सामने लोहा मंडी में स्थित है। सुनील ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च की सुबह उनके ऑफिस के सामने रहने वाले दिलीप ने मोबाइल पर बताया कि ऑफिस के शटर का ताला टूटा हुआ है।कैमरे में कैद हुए ताला तोड़ते बदमाशदिखे-सूचना मिलने पर वे तुरंत ऑफिस पहुंचे। टेबल के अंदर की अलमारी से करीब 2 लाख स्पए बदमाश चुराकर ले गए। उन्होंने बाद में कैमरे चेक किए। तब उन्हें दो बदमाश देर रात ताले टूटते दिखे हैं। सुनील के मुताबिक फुटेज पुलिस को पेन ड्राइव में सौंपे हैं। इधर पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment