एक पिता ने अपनी ही सगी बेटी पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया

उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने शुक्रवार सुबह एक झकझोर देने वाली घटना हो गई। एक पिता ने अपनी ही सगी बेटी पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बेटी को बचाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है। बेटी का जिला अस्पताल मेें इलाज चल रहा है।
घटना शुक्रवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर गेट नंबर 1 के सामने (महाकाल घाटी की ओर) यह घटना हुई है। यहां रुद्राक्ष की माला और अन्य धार्मिक सामग्री बेचने वाली 18 वर्षीय वर्षा पर उसके पिता वरसना ने चाकू से हमला कर दिया। भीड़ भरे क्षेत्र में लोग जब तब पूरा मामला समझ पाते तब तक आरोपी ने वर्षा को पीठ व जांघ पर कई जगह चाकू से घायल कर दिया। वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। मौके पर मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और युवती को बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच मौका देखकर आरोपी वहां से निकल भागा। बताया जाता है कि युवती पारदी समुदाय से है। महाकाल क्षेत्र में अपनी मां माना बाई के साथ धार्मिक सामग्री बेचती है और कार्तिक मेला ग्राउंड में बने डेरे में रहती है। मां मानाबाई के मुताबिक पिता वरसना (आरोपी) करीब 16 साल पहले उन्हेें छोड़कर जा चुका है। अब बेटी बड़ी हो गई तो शादी के लालच में साथ रहने का दबाव मना रहा है।  वह पैसों के बदले बेटी की कहीं भी शादी करना चाहता है। वह बेटी को बेचना चाहता है। इस मामले में गगन बादल महाकाल थाना प्रभारी ने बताया कि पारदी परिवार के बीच आपस मेें विवाद हुआ है। पिता ने बेटी को चाकू मारकर घायल कर दिया है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment