तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। इजराइल और अमेरिका ने आज ईरान के शिराज शहर पर हमला किया। ईरानी मीडिया के मुताबिक इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए।ईरानी अधिकारियों के मुताबिक यह हमला शहर के जीबाशहर इलाके के रिहायशी क्षेत्र में हुआ, जिसमें कई आम लोग मारे गए। इस हमले में दो मेडिकल कर्मचारियों की भी मौत हो गई।वहीं ईरानी सेना ने लोरेस्तान इलाके में अमेरिका का MQ-9 ड्रोन और इजराइल का Hermes-900 ड्रोन को मार गिराया है।जंग की वजह अंतरराष्ट्रीय व्यापार के रास्ते भी प्रभावित हुए हैं। फ्रांस के परिवहन मंत्री ने कहा कि फारस की खाड़ी में 52 फ्रांसीसी जहाज फंसे हुए हैं और 8 जहाज रेड सी में रुके हुए हैं।
ईरान के शहर पर हमले में 20 की मौत:ईरान ने इजराइल- का ड्रोन गिराया; 52 फ्रांसीसी जहाज फंसे