ईदगाह क्षेत्र में 6 कारों के कांच फोड़े:गाड़ियां खड़ी करने का विरोध: रहवासियों में नाराजगी

उज्जैन।ईदगाह क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने 6 कारों और एक मैजिक वाहन के कांच फोड़ दिए। इस घटना के बाद से क्षेत्र के रहवासियों में नाराजगी और भय का माहौल है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि पिछले एक महीने से लगातार वाहनों में तोड़फोड़ की वारदातें हो रही हैं। इससे पहले भी कई गाड़ियों को निशाना बनाया जा चुका है।मैजिक पर किया ईंट से हमला-रहवासी  ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे जब वे घर से निकले और अपनी गाड़ी चेक की, तो उसमें तोड़फोड़ पाई। आसपास खड़ी स्विफ्ट डिजायर, वैगनआर, क्विड, सोनेट सहित कई अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। कुछ गाड़ियों के साइड ग्लास तो कुछ के पीछे के कांच तोड़े गए हैं। एक दिन पहले एक मैजिक वाहन पर ईंट से हमला किया गया था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment