चंडीगढ़। आईपीएल 2026 के दौरान एक सामान्य मनोरंजन का पल उस समय महंगा हादसा बन गया जब मैच देखने आई एक महिला की लगभग 70 हजार रुपये की अंगूठी स्टेडियम में ही गुम हो गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने मोबाइल फोन से सोशल मीडिया के लिए एक रील शूट कर रही थी। मामला 11 अप्रैल को खेले गए सनराईज हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले का है। जानकारी के अनुसार, मधु प्रिया नाम की महिला दर्शक के रूप में मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं। मैच के दौरान उत्साह और माहौल को कैद करने के लिए उन्होंने अपने मोबाइल से एक हल्की-फुल्की रील बनानी शुरू की। इसी दौरान अचानक उनकी उंगली से अंगूठी फिसल गई और भीड़-भाड़ के बीच कहीं गिरकर गायब हो गई।
आईपीएल मैच में रील बनाते वक्त महिला की 70 हजार की अंगूठी गुम