असलावदा रेलवे ट्रेक पर मिली वृद्ध की कटी लाश
उज्जैन। असलावदा रेलवे स्टेशन के आगे ट्रेक पर बुधवार दोपहर एक वृद्ध की कटी लाश मिलना सामने आया है। सूचना मिलने पर जीआरपी पहुंची और शव को कपड़े में बांधकर चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष लाया गया।
जीआरपी ने बताया कि दोपहर 2 बजे के लगभग पैसेंजर ट्रेन से एक व्यक्ति के असलावदा रेलवे ट्रेक पर कटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद सामने आया कि मृतक के दोनों पैर कटे है। उसकी वेशभूषा साधू के रूप में है। उम्र 60 से 65 साल है। शव को कपड़े में बांधकर चरक अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया। उसके कपड़ों की तलाशी लेने पर कुछ रूपये, तम्बाकू की डिब्बी मिली। कुछ कागजात भी थे, जिसके आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक वृद्ध टेÑन से गिरा है या फिर उसके साथ हादसा हुआ है। पहचान और जांच के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
असलावदा रेलवे ट्रेक पर मिली वृद्ध की कटी लाश